फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A child stole goods worth lakhs from a party

Ambala News: पार्टी से बच्चे ने चुराया लाखों का माल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A child stole goods worth lakhs from a party
साहा के रेस्तरां में चल रही रिसेप्शन पार्टी में नकदी व जेवर से भरा चुराते हुए बच्चा सीसीटीवी मे
साहा। साहा के एक रिसोर्ट के चल रही दो भाइयों की रिसेप्शन पार्टी से 14 साल का बच्चा लाखों की नकदी और जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गया। महिला को जब टेबल पर बैग नहीं मिला तो शोर मचाया। कार्यक्रम रोककर सभी बैग की तलाश में जुट गए। सीसीटीवी खंगालने पर चोरी का पता चला। साहा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंबाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया निवासी दीपक ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। उसकी और भाई मनोज शर्मा दोनों की शादी की रिसेप्शन पांच फरवरी को साहा के एक रेस्तरां में थी। परिजन, रिश्तेदार और अन्य लोग आए हुए थे। सारा लेन देन माता मंजू शर्मा कर रही थी। सारी नकदी और शगुन करीब 7/8 लाख रुपये और एक सोने की चेन, कानों के टॉप्स, मोबाइल एक बैग में डाले थे।
विज्ञापन

शादी में पहले से घूम रहा 14 साल का बच्चा मौका पाते ही एक युवक की मदद से बैग लेकर फरार हो गया। हालांकि सीसीटीवी में दिख रहा है कि बच्चा बैग लेकर पार्किंग में पहुंचा तो पीछे से दूसरा युवक भी आ जाता है। दोनों अंबाला-जगाधरी हाईवे की तरफ चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed