फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A businessman was duped of Rs 5.5 crore by showing him profits in a card game.

Ambala News: ताश के पत्तों के खेल में कारोबारी को मुनाफा दिखा की थी 5.5 करोड़ की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 5.5 crore by showing him profits in a card game.
अंबाला सिटी। इमिग्रेशन कारोबारी छोटा बाजार निवासी हेमंत से 5.5 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में साइबर ठगों ने ऑनलाइन ताश के पत्तों की गेमिंग का जाल बिछाया था। पीड़ित हेमंत ने बताया कि शुरुआत में 49 हजार 999 रुपये राशि डाली थी।
विज्ञापन

आईडी बनाने के बाद साइबर ठग ने कहा था कि इसे आप और हम दोनों चला सकते हैं। बाद में आरोपियों ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर आईडी से एक ताश के पत्तों की गेम खेलकर दिखाई। मुनाफा दिखाते हुए 75000 प्वाइंट दिखा दिए।
विज्ञापन

रुपये निकालने के लिए कम से कम खाते में 1.50 लाख प्वाइंट होने की बात कही थी। जब वह ताश के पत्ते खेलने लगे तो वेबसाइट बार-बार रुकने के कारण हर बार हार रहा था। इस तरह से साइबर ठग खुद खेलकर जितवाते थे और वह खेलता था तो हार जाता था। इस तरह से उनके जाल में फंसता चला गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि पांच करोड़ की धोखाधड़ी मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पीड़ित को बुलाकर पता लगाया जाएगा कि आखिर पैसे कब व कहां से दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed