{"_id":"64837e448d17de21ef0c200a","slug":"a-breach-in-the-security-of-the-air-force-station-the-picture-of-the-aerial-view-went-viral-ambala-news-c-36-1-amb1002-4896-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एयरफाेर्स स्टेशन की सुरक्षा में सेंध, एरियल व्यू की तस्वीर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एयरफाेर्स स्टेशन की सुरक्षा में सेंध, एरियल व्यू की तस्वीर वायरल
विज्ञापन
वैभव शर्मा
अंबाला। अंबाला के अतिसंवेदनशील एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने से लेकर बाहर फोटो खींचने तक की पाबंदी है। इसके बावजूद अज्ञात ने एयरफोर्स स्टेशन के एक-एक भाग को तस्वीर के माध्यम से दिखा दिया। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है।
इस तस्वीर के शीर्षक में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन एरियल व्यू लिखा है। इस फोटो को सैकड़ों लोग देख चुके हैं। ऐसे में यह फोटो कैसे बाहर आई और पोस्ट करने वाले को इतनी जानकारी कैसे मिली, इस पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में कौन की जगह क्या है इसकी जानकारी एयरफोर्स के अधिकारियों के अलावा किसी को नहीं है।
ऊपर से ली गई इस तस्वीर में दर्शाया गया है कि किस स्थान पर एयरफोर्स के क्या-क्या स्टेब्लिशमेंट हैं। एयरफोर्स स्टेशन काफी संवेदनशील है। यहां राफेल समेत कई लड़ाकू विमानों की तैनाती है। इसमें से कुछ लड़ाकू विमान आपात स्थिति के लिए हर दम तैयार खड़े रहते हैं। इस फोटो में स्टैंड बाय स्थिति में खड़े विमान आसानी से देखे जा सकता है।
विज्ञापन
स्टेशन में बने नए एयरक्राॅफ्ट हैंगर भी दिखाए
तस्वीर में भारतीय वायु सेना के अंबाला स्टेशन में बने नवनिर्मित एयरक्रॉफ्ट शेड हैंगर दिखाई दे रहे हैं। हैंगर वह स्थान होता है जहां पर एयरक्रॉफ्ट को खड़ा किया जाता है। सिर्फ हैंगर ही नहीं तस्वीर में बम डंप, फाइटर एयरक्रॉफ्ट की लोकेशन, एयरक्राफ्ट शेड, मैंटिनेंस हैंगर व रडार आदि की जानकारी दी गई है।
पहले ये घटनाएं आ चुकी हैं सामने
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के नो फ्लाई जोन एरिया में 17 अगस्त 2022 को दो संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने का भी मामला सामने आया था। 13 अगस्त की सुबह लाल रंग का और 15 अगस्त की सुबह भूरे रंग का ड्रोन दिखाई दिया था। चूंकि मामला सुरक्षा कारणों से जुड़ा है, इसलिए इस घटना को लेकर एयरफोर्स अधिकारी ने पूरी तरह गंभीरता बरतते हुए ड्रोन की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया था। सिक्योरिटी ऑफिसर विंग कमांडर पीपी श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के तीन किलोमीटर के एरिया में ड्रोन उड़ाना वर्जित है। अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर ड्रोन कहां से आए थे।
11 जनवरी 2023 को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में संदिग्ध व्यक्ति ने 12 फीट की दीवार कूद कर घुसपैठ करने की कोशिश की। इस दौरान एयरफोर्स की पेट्रोलिंग टीम ने उसे पकड़ लिया। एयरफोर्स पुलिस ने पूछताछ के बाद रामू नाम के आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था।
30 मार्च 2021 को वायुसेना स्टेशन के पास डोमेस्टिक जोन में संदिग्ध पकड़ा गया था। अति संवेदनशील छावनी के वायुसेना स्टेशन से थोड़ा आगे डोमेस्टिक जोन (जहां क्वार्टर बने हैं) में एक संदिग्ध घुस आया। उसे अधिकारियों ने दबोच लिया है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
30 मार्च 2016 को एयरफोर्स स्टेशन में प्रताप नाम का एक व्यक्ति आधी रात को एयरफोर्स की दीवार फांदकर भीतर घुस गया था। थोड़ी देर बाद गश्त कर रहे एयरफोर्स कर्मियों ने दूधिया रोशनी के जरिए काबू कर लिया था। आरोपी की पहचान नेपाल के रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई थी।
भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता के अनुसार यह तस्वीर भारतीय एयरफोर्स ने जारी नहीं की है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के मौजूद होने की सूचना वायु सेना मुख्यालय को दे दी है।