{"_id":"693c5f10d309a2f5d8097afa","slug":"a-battle-for-prestige-has-begun-at-the-ambala-club-with-three-months-remaining-in-office-yet-the-controversy-continues-to-escalate-ambala-news-c-36-1-amb1003-154579-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला क्लब में शुरू हुई प्रतिष्ठा की जंग, तीन महीने के कार्यकाल शेष फिर भी बढ़ रहा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला क्लब में शुरू हुई प्रतिष्ठा की जंग, तीन महीने के कार्यकाल शेष फिर भी बढ़ रहा विवाद
Fri, 12 Dec 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
अंबाला क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान विवाद की जानकारी देते अंबाला क्लब के प्रधान संजय सेठी।
अंबाला सिटी। अंबाला क्लब की कार्यकारिणी भंग करने की जिला रजिस्ट्रार की सिफारिश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कार्यकारिणी के कार्यकाल में महज तीन महीने का ही समय शेष रह गया है। इसके बावजूद यह विवाद अंबाला क्लब में प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। शुक्रवार को कार्यकारिणी के प्रधान संजय सेठी ने शुक्रवार को अंबाला क्लब में प्रेसवार्ता बुलाई। जिसमें सेठी ने मीडिया से बातचीत में क्लब चुनाव दोबारा होंगे के सवाल पर कहा कि क्लब सदस्य राजेश तलवार ने याचिका दायर की थी कि चुनाव गलत तरीके से हुए हैं।
सेठी ने कहा कि क्लब की कोई बॉडी भंग नहीं हुई है। जिला रजिस्ट्रार की ओर से पत्र में लिखा गया है कि उनकी ओर से स्टेट रजिस्ट्रार के पास फाइल भेजी गई है। उन्होंने कहा कि प्रचार ऐसे किया जा रहा है कि जैसे कार्यकारिणी भंग हो गई हो। उन्होंने कहा कि इस सिफारिश के खिलाफ सोसायटी एंड फर्म्स के जिला रजिस्ट्रार और राज्य रजिस्ट्रार के पास एक फिर से अपील की जाएगी। सेठी ने कहा कि क्लब सदस्य राजेश तलवार क्लब के विरोध में गतिविधियां कर रहे हैं। क्लब की तरफ से उन्हें एक नोटिस दिया जा चुका है, अब नियमानुसार उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर याचिकाकर्ता राजेश तलवार ने न्यायसंगत बताया।
तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया
संजय सेठी ने कहा कि याचिका में गलत तथ्यों को तोड़-मरोड़ के पेश किया जा रहा है, जब पुराने कार्यकारिणी भंग नहीं हुई तो दोबारा कैसे चुनाव हो सकते हैं। राजेश तलवार का छंटनी में पर्चा रद्द हो गया था। वह चुनाव नहीं लड़ पाए तो अब आरोप लगाए जा रहे हैं। सेठी ने कहा कि उनको अभी रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस नहीं आया है। जब उनके पास नोटिस आएगा तो वह अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
क्या है प्रकरण
अंबाला क्लब की कार्यकारिणी के कुछ समय पहले ही चुनाव हुए थे, जिसमें प्रधान पद पर राजेश तलवार का नामांकन रद्द कर दिया गया था। इसके खिलाफ राजेश ने जिला रजिस्ट्रार सोसायटी एंड फर्म्स के यहां याचिका दायर कर दी थी। इस पर सुनवाई के बाद जिला रजिस्ट्रार ने चुनाव को मनमाने ढंग से बताकर नवनियुक्त कार्यकारिणी को भंग करने की राज्य रजिस्ट्रार को सिफारिश कर दी थी।