{"_id":"53-54299","slug":"Ambala-54299-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में धमाके से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में धमाके से फैली दहशत
Ambala
Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़ काठेमाजरा रोड पर स्थितएक पंचर की दुकान में रखा कंप्रेशर फटने से दुकान में रखा सामान जहां तहस-नहस हो गया वहीं दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। कंप्रेशर फटने के समय हुआ धमाका इतना जोरदार था कि आसपास का क्षेत्र दहल गया। गनीमत यह रही कि यह हादसा सुबह के समय उस वक्त हुआ जब दुकान बंद थी जिसके कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
दिव्या टॉयर सर्विस नामक दुकान मालिक गुरदीप सिंह वासी कुल्लहड़पुर ने बताया कि वह इस किराए की दुकान में पिछले काफी समय से टायर पंचर लगाने का काम कर रहा है। हर रोज की तरह शुक्रवार की शाम वह दुकान में रखे कंप्रेशर हवा का टैंक और अन्य सामान को ठीक प्रकार से चेक करके अपने घर को चला गया था। शनिवार की सुबह उसे किसी ने सूचना दी कि उसकी दुकान में जोरदार धमाका हुआ है। बकौल गुरदीप सिंह जब दुकान पर पहुंचा तो उसने पाया कि दुकान में रखा (कंप्रेशर) हवा भरने का टैंक फटा हुआ था। इसके फटने से दुकान तहस नहस हो गई दुकान का शटर और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई और लेंटर में भी दरारें आ गई। गुरदीप के मुताबिकदुकान में खड़ा किसी ग्राहक का बाइक व अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।a