फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   फाइनेंस आफिस में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़

फाइनेंस आफिस में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Ambala
Ambala Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के अनाज मंडी क्षेत्र में चल रहे एक नामी फाइनेंस कंपनी के नाम से चल रहे कार्यालय में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने तीन युवतियों सहित पांच लोगों को काबू किया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कैंट की अनाज मंडी क्षेत्र में एक फाइनेंस आफिस की आड़ में सैक्स रैकेट चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम तैयार की और बताए गए स्थान पर छापा मारा। यह आफिस एक नामी फाइनेंस कंपनी के नाम से है, जिसमें सैक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने जब मौके पर छापामारी की, तो संदिग्ध हालत में तीन युवतियों व दो पुरुषों को काबू किया। पुलिस को देख वहां मौजूद युवतियों व अन्य के होश उड़ गए। बताया जाता है कि यह सैक्स रैकेट पिछले काफी समय से चल रहा था। पुलिस ने मौके से मैट सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। बताया जाता है कि युवतियां अंबाला कैंट की रहने वाली हैं, जबकि पुरुष करनाल व अंबाला के रहने वाले हैं। पुलिस ने पांचों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इंश्योरेंस के बहाने बुलाते थे ग्राहकों को
पुलिस की मानें, तो प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि इंश्योरेंस के बहाने ग्राहकाें को फोन किया जाता था। फोन पर होने वाली बातचीत के बार ग्राहक के मिलने का समय तय होता और वह उस दिन इस कार्यालय में पहुंच जाता। इसके बाद यह युवतियां इन ग्राहकों को अपने जाल में फंसा लेती। सूत्र बताते हैं कि इंश्योरेंस की आड़ में यह धंधा पिछले काफी लंबे समय से चल रहा था। फाइनेंस और इंश्योरेंस का काम होने के कारण किसी को इन पर शक भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सील किया जाएगा आफिस
पुलिस का कहना है कि सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद इस आफिस को सील किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस रैकेट में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं। इस आफिस के रिकार्ड व कागजातों को भी चेक किया जाएगा। यही नहीं मकान मालिक से भी इस बारे में गहन पूछताछ होगी।


‘सूचना के आधार पर पुलिस ने एक नामी कंपनी के कथित फाइनेंस आफिस की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन युवतियों व दो पुरुषों को काबू किया गया है। इस आफिस को जहां सील किया जाएगा, वहीं मकान मालिक से भी पूछताछ होगी। इस संबंध में आगामी जांच जारी है।’
- जंगशेर सिंह, एसएचओ कैंट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed