फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   घर में घुसकर परिवार को किया लहूलुहान

घर में घुसकर परिवार को किया लहूलुहान

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Ambala
Ambala Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। शहर स्थित बलदेव नगर मेें नाली की सफाई को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। रविवार रात को झगड़े में घायल परिवार ने बलदेव नगर पुलिस चौकी में अपनी शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

हरदीप कौर ने बताया कि वह बलदेव नगर में रहते हैं। रविवार रात को नाली की सफाई को लेकर पड़ोस के रहने महिला के साथ उनका झगड़ा हो गया था। लेकिन उस वक्त तो बात निपट गई। लेकिन कुछ देर बाद पड़ोस के ही रहने वाले कुछ युवक उनके घर आए और आते ही बिना कुछ कहे मारना-पीटना शुरूकर दिया।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि इन व्यक्तियों के साथ अन्य युवकों ने भी उनके परिवार में उनके बेटे परमजीत, पति सुखदेव को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उन्होंने बताया कि उनलोगों ने घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप कौर ने बताया कि इन लोगों ने उनके परिवार का जीना मुहाल किया हुआ है। अपने घर का सारा गंद नाली में फेंकते हैं। लेकिन उसको कोई भी साफ नहीं करता और जब उसने इस बात का विरोध जताया तो उन्हाेंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इस घटना की सूूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस चौकी बलदेव नगर पुलिस अधिकारी ने बताया कि झगडे़ की सूचना पुलिस को मिली है। घायलों के बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed