{"_id":"53-45883","slug":"Ambala-45883-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में गई युवक की जान
Ambala
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के माया वाला चौक के नजदीक एक युवक ने घरेलू कलह के चलते अपनी दुकान में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और शव वारिसों को सौंप दिया।
माया वाला चौक पर रहने वाला रामकुमार एक कास्मेटिक की शॉप चलाता है। बताया जाता है कि उसकी मामी ने उसे गोद लिया था। पुलिस का कहना है कि पिछले कई दिनों से घरेलू कलह के कारण रामकुमार परेशान था। बुधवार को रामकुमार ने अपनी दुकान ठीक से बंद की और दुकान में ही सो गया। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की। परिजनों ने जब दुकान में देखा कि तो रामकुमार फंदे से लटका था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी लगते ही आसपास काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारा और अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मौत के कारणों का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।