फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दीपावली की रात आग ने मचाई तबाही

दीपावली की रात आग ने मचाई तबाही

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Ambala
Ambala Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। दीपावली की रात आग ने जमकर तबाही मचाई। ट्विनसिटी में करीब एक दर्जन जगहों पर आग लगी। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। यही नहीं मकानों की छत पर रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया, वहीं सायं सात बजे से लेकर सुबह चार बजे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

अंबाला-अमृतसर हाईवे पर स्थित काका ट्रांसपोर्ट के नजदीक स्थित हारको बैटरी में आग लग गई। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक का कहना है कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण फिलहाल पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

इसी तरह शहर के सेक्टर 10 स्थित एक बंद कोठी में 13 नवंबर की रात अचानक आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि पिछले दो सालों से यह कोठी बंद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग आतिशबाजी गिरने के कारण लगी हो सकती है। इस कोठी में एक ट्रैक्टर और बाइक खड़ी थीं, जो आग में जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शहर के सेक्टर 9 स्थित एक कोठी में आग लग गई। किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इस मकान में छत को कवर करने के लिए लगाए गए फाइबर में आग लग गई, जबकि इसी मकान में लगा एसी भी जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण नहीं पता लगा।
उधर, गांव गरनाला में तीन और डंगडेहरी के एक गुहारों (गोबर के उपले रखने के स्थान) पर आग लग गई। इन गुहारों में इंधन के लिए इस्तेमाल होने वाले उपले थे, जो जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि इस में हजारों का नुकसान है।
इसी तरह अदालत परिसर के पीछे झाड़ियों में आग लग गई। इससे फायर ब्रिगेड को मशक्कत कर आग पर काबू पाना पड़ा। इसी तरह बादशाही बाग के साथ लगती गली के दो खाली पड़े प्लाटों में रखे कूड़े के ढेर में आग लग गई। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर मौके पर बुलाया, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि आतिशबाजी के कारण ही यह आग लगी।

उधर, कैंट में भी आग ने दीपावली की रात फायर ब्रिगेड गाड़ियों को काफी भगाया। कैंट की एलआईसी बिल्डिंग के पीछे शोभा रानी के मकान में आग लग गई। आग के कारण मकान में रखा छोटा-मोटा सामान जल गया। इसी तरह बीसी बाजार में ही शनि मंदिर के पास एक मकान की छत पर रखा घरेलू सामान जल गया। बताया जाता है कि मकान मालिक घर की सफाई करा रहा था और सामान घर की छत पर रखा था। इसी दौरान छत पर रखे सामान में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसी तरह सदर थाने के पास एक मकान की छत पर रखा सामान आग में जल गया, जबकि फायर ब्रिगेड के पीछे रखे जेनरेटर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed