फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   घर पर युवकों का हमला, घायल

घर पर युवकों का हमला, घायल

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Ambala
Ambala Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। बलदेव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर उनके पड़ोसियों ने मंगलवार देर रात हमला कर दिया। बताया जाता है कि इस व्यक्ति के बेटे का पड़ोसियों से झगड़ा था, जिस पर पड़ोसियों ने कथित रूप से उन पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में इस व्यक्ति को शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। यही नहीं घर में रखी बाइक को भी इन हमलावरों ने तोड़ दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल श्याम सुंदर ने बताया कि मंगलवार दीपावली की रात को उसके बेटे का उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। मौके पर यह झगड़ा निपटा दिया, लेकिन यह लोग उनके परिवार से रंजिश रखने लगे। उन्होंने बताया कि दीपावली की रात को वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसके पड़ोस के ही रहने वाले युवकों ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं घर में रखे सामान को भी इन हमलावरों ने तोड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अपने बचाव में उसने शोर भी मचाया, लेकिन इन युवकों ने उनको बुरी तरह से पीटा, जिस कारण उसके सिर में चोट आई। यही नहीं इन हमलावरों ने उनके घर में रखी बाइक को भी तोड़ डाला। यह वारदात देख घर की महिलाएं भी दहशत में आ गईं। शोर सुनकर लोग भी इकट्ठा होने लगे। यह देख हमलावर अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

किसी तरह से घायल श्याम सुंदर को शहर के सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकाें ने उनका उपचार शुरू किया और दाखिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed