{"_id":"53-44795","slug":"Ambala-44795-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई वोल्वो, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई वोल्वो, तीन घायल
Ambala
Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। छावनी के जीटी रोड पर मध्यरात्रि शाहपुर ओवरब्रिज के पास एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों बैजनाथ के रहने वाले थे। यह बस बैजनाथ डिपो की थी और दिल्ली से आ रही थी। तीनों घायलों को छावनी के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। पड़ाव पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ डिपो की एक वोल्वो एससी बस दिल्ली से बैजनाथ की ओर जा रही थी। जैसे ही वह शाहपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी उसके आगे एक ट्रक भी तेज रफ्तार से चल रहा था। ट्रक और बस दोनों आगे पीछे अपनी-अपनी रफ्तार में थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के अगले पहिए में जोरदार ढंग से धमाका हो गया और टायर फट गया। जिस वजह से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे के बिल्कुल बीच में वोल्वो के सामने पहुंच गया। हालांकि ट्रक को अनियंत्रित देख बस चालक ब्रेक लगा दी थी, लेकिन फिर भी तेज रफ्तार बस, अपने आगे अनियंत्रित हुए ट्रक में जा भिड़ी। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर समेत तीन सवारियां बुरी तरह से घायल हो गई। ड्राइवर की टांगे बुरी से कुचल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर से बहुत मुश्किल से ड्राइवर को बाहर निकाला। घायलों में चालक ज्ञानचंद, परिचालक रंजीत व यात्री थाई शामिल हैं। तीनों को छावनी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अन्य सवारियां एकदम से दहशत में आ गई और बस से नीचे उतर गई। पड़ाव पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें ढांढस बांधकर दूसरी बस में सवार कर आगे भेजा। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन