फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   98 employees of the Railway Division will receive the General Manager's Award

Ambala News: रेल मंडल के 98 कर्मचारियों को मिलेगा महाप्रबंधक सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
98 employees of the Railway Division will receive the General Manager's Award
अंबाला। उत्तर रेलवे के अधीन पांच रेल मंडल के 98 कर्मचारियों का महाप्रबंधक सम्मान दिया जाएगा। इसका आयोजन नई दिल्ली के राष्ट्रीय रेल म्यूजियम में 23 जनवरी को होगा। यह सम्मान समारोह 69वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के तहत आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें अंबाला मंडल के अलावा दिल्ली, मुरादाबाद,लखनऊ और फिरोजपुर मंडल के डीआरएम और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस पुरस्कार समारोह में अंबाला मंडल के 12 कर्मचारी भी शामिल किए गए हैं जोकि अलग-अलग विभागों से हैं। इसमें मुख्य वाणिज्य आरक्षण सुपरवाइजर बृज नंदन सहित इलेक्ट्रिक विभाग से अमरीश कुमार, कंवर सेन व संजय कुमार सैनी, इंजीनियरिंग विभाग से दिवाकर, संजय सिंह चौहान, सुनील कुमार व विवेक कुमार, मेडिकल से डॉ अनिता कुमारी, ऑप्रेटिंग से सुमंत कुमार सिन्हा, पर्सनल से कमलेश कुमार मीणा व अन्य विभागों से जोगिंदर सिंह, मुकेश कुमार व विश्वजीत सिंह शामिल हैं। इस समारोह के बाद मंडल स्तर पर भी कर्मचारियों को सम्मान दिया जाएगा। इसमें अंबाला रेल मंडल के सभी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

दो कर्मियों को मिला था अति विशिष्ट रेल सेवा पदक
21 दिसंबर को भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित 69वें रेल सप्ताह समारोह के दौरान अंबाला मंडल के 2 कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पदक-2024 से सम्मानित किया गया था। इसमें भूपेंद्र यादव रेल पथ अनुरक्षक एवं सचिन कुमार लोको पायलट गुड्स को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। यह सम्मान रेलवे के उच्च सम्मानों में से एक है जोकि पूरे देश के 101 रेल कर्मचारियों को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed