फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   9.50 lakh duped by a man on the pretext of bringing a container full of fake currency notes from Rajasthan border to Haryana

Ambala News: नकली नोटों से भरे कंटेनर को राजस्थान की सीमा से हरियाणा लाने का झांसा देकर 9.50 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
9.50 lakh duped by a man on the pretext of bringing a container full of fake currency notes from Rajasthan border to Haryana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। नकली नोटों से भरे कंटेनर को राजस्थान की सीमा से हरियाणा में लाने व पुलिस अधीक्षक को 12 लाख रुपये देने के बाद पांच गुणा मुनाफे का झांसा देकर 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
तीन शातिर ठगों ने बपौली गांव निवासी जितेंद्र को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने झांसे में लेने के लिए पूरी कहानी रच दी। कहा कि नकली नोटों से भरे ट्रक को सिरसा में गोपाल के घर उतारने के बाद 15 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। उसके बाद वह 20 लाख रुपये की जगह पांच गुना रुपये देंगे। कुछ रुपये तो लौटा दिए लेकिन 9.50 लाख रुपये न देने पर पीड़ित ने आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत दी।
विज्ञापन

जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने थाना शहजादपुर में प्राथमिकी दर्ज करवाई। शहजादपुर थाना पुलिस ने पीड़ित जितेंद्र सिंह की तहरीर पर अरुण शर्मा, राजबीर, रोहित अग्रवाल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई बीएनएस की धारा 61 अपराधिक षड्यंत्र, 318(4) धोखाधड़ी के तहत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मांगे थे पांच लाख, फिर पानीपत टोल प्लाजा पर बुलाया था : पुलिस को दी तहरीर में जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी शहजादपुर में कंप्यूटर की दुकान है। उनकी शहजादपुर के माजरा निवासी राकेश कुमार उर्फ राका व अरुण शर्मा से जानकारी थी। आरोप लगाया कि 17 जनवरी को सुबह करीब 7.30 बजे राकेश कुमार उर्फ राका ने अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल किया। बताया कि वह कई दिनों से बाहर है और उसने एक ऐसे काम में रुपये लगाए हैं, जिसमें बहुत ज्यादा मुनाफा है। राकेश ने तत्काल पांच लाख रुपये की जरूरत बताते हुए कहा कि वह अगले दिन ही 25 लाख रुपये लौटाएगा और इसमें कोई जोखिम नहीं है।

जब शिकायतकर्ता ने रुपये न होने की बात कही तो उसे बाजार से उधार लेकर रकम जुटाने के लिए उकसाया गया। उसी दिन शाम को राकेश कुमार उर्फ राका व अरुण शर्मा ने शिकायतकर्ता को पानीपत टोल प्लाजा पर बुलाया। वहां दोनों आरोपितों ने उसे बताया कि राजस्थान सीमा में एक कंटेनर खड़ा है, जिसमें जाली भारतीय करेंसी भरी हुई है। आरोपियों ने दावा किया कि इस कंटेनर को हरियाणा सीमा में लाने के लिए कथित तौर पर राजस्थान के एसपी को 12 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed