फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   94 thousand 278 beneficiaries are getting the benefit of Old Age Samman Allowance Scheme.

Ambala News: 94 हजार 278 लाभार्थियों को मिल रहा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ

Thu, 08 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 08 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
94 thousand 278 beneficiaries are getting the benefit of Old Age Samman Allowance Scheme.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से अनेक योजनाएं क्रियाविंत की हुई हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि योजनाओं के तहत लोगों को इनका लाभ भी सीधा उनके खाते में उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत जिले में 94 हजार 278 लाभार्थियों, दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के तहत 9 हजार 779, विधवा पेंशन के तहत 38 हजार 853 लाभार्थियों, निराश्रित बच्चों के तहत वित्तीय सहायता 9 हजार 813 लाभार्थियों, लाडली योजना के तहत 2 हजार 526 लाभार्थियों, योजना के अनुरूप मंदबुद्धि बच्चों को 408, किन्नर व बौना पेंशनरों को 4-4, विधुर एवं अविवाहित पेंशन के तहत 117, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित तीसरी व चौथी श्रेणी के 293 लाभार्थियों, थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित के तहत 3 पात्र लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बीते दिनों लाडो लक्ष्मी योजना भी क्रियान्वित की गई है। इस योजना के तहत 35 हजार 221 लाभार्थी स्वीकृत किए गए हैं और उन्हें पेंशन का लाभ देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed