फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   94 registrations were done in the district under the new collector rate

Ambala News: नए कलेक्टर रेट के तहत जिले में हुई 94 रजिस्टि्रयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
94 registrations were done in the district under the new collector rate
अंबाला। नए कलेक्टर रेट के तहत जिले में पहले दिन 94 रजिस्टि्रयां हुई। अंबाला सिटी में तहसीलदार न होने के कारण कोई भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। ऐसे में मजबूरन रजिस्ट्री करने वालों को मायूस होकर लौटना पड़ा। पहले दिन अंबाला कैंट में 14, बराड़ा में 7, मुलाना में 20, नारायणगढ़ में 29, साहा में 24 रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन

जिला में कलेक्टर रेट लागू हो चुके हैं। अधिकारियों ने पहले ही नए कलेक्टर रेट का डाटा ऑनलाइन फ्रीज कर दिया था। अंबाला की तहसील और उप तहसील में रजिस्ट्री करवाने के लिए आने वाले लोगों के मन में सुबह से ही उत्सुकता थी कि रजिस्ट्री का कितना रेट बढ़ा है। लोग सुबह ही तहसील में रजिस्ट्री करवाने पहुंच गए। नारायणगढ़ तहसील में सबसे ज्यादा 29 और बराड़ा उप तहसील में 7 सबसे कम रजिस्ट्री तथा अंबाला सिटी तहसील में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन

अंबाला छावनी तहसील
छावनी में जनता दरबार होने के कारण तहसीलदार और नायब तहसीलदार की ड्यूटी वहां लगी हुई थी। इसलिए वह दोपहर तक जनता दरबार में रहे। इसके बावजूद लोग सुबह से ही तहसील में पहंचे, छावनी की तहसील में नए कलेक्टर रेट को लेकर पहले दिन सोमवार को 14 रजिस्ट्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला सिटी तहसील
वहीं अंबाला सिटी तहसील की बात करें तो तहसील में वेब हेलरिस पोर्टल बंद रहा। जिसके कारण रजिस्ट्री करवाने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सुबह से ही पोर्टल के चलने का इंतजार करते रहे। लेकिन दोपहर तक पोर्टल नहीं चलने पर लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे। इसके बाद लोग वापस अपने घर लौट गए।
साहा उप तहसील
इसी तरह से साहा की उप तहसील में भी नए कलेक्टर रेट को लेकर अधिकारियों ने 24 रजिस्ट्री की गई तथा मुलाना में 20 और बराड़ा में सात रजिस्ट्री हुई।
वर्जन,,,
नए कलेक्टर रेट को लेकर तहसील में पहले ही डाटा ऑनलाइन फ्रिज कर दिया गया था। जिसके कारण पहले दिन रजिस्ट्री करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed