{"_id":"5bd36beebdec2269556a9aee","slug":"91540582382-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पलटून पुल की एप्रोच का हिस्सा धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पलटून पुल की एप्रोच का हिस्सा धंसा
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली पलटून पुल की एप्रोच का हिस्सा धंसा
फोटो नंबर : 32, 33 व 34
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जीटी रोड के ठीक साथ काली पलटून पुल की एप्रोच का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह धंस गया। हालांकि यातायात बंद करने के लिए लोहे के बैरियर लगाए गए, मगर बावजूद इसके वाहन चालक बेरोक टोक आ-जा रहे हैं। कुछ दिन पहले केवल कुछ हिस्सा धंसा था और मरम्मत के अभाव में अब ज्यादा हिस्सा धंस गया है।
बता दें कि एमईएस द्वारा इस हिस्से का रखरखाव किया जाता है। सुबह पुल का हिस्सा पूरी तरह से धंस गया जिस वजह से रेलवे सीमा के साथ लगती पुल की बाउंड्री वॉल भी टेड़ी हो गई। एमईएस को रेलवे द्वारा जानकारी दी गई जिसके बाद यहां बैरियर पेड़ों की टहनियां लगाकर यातायात को रोकने का प्रयास किया गया।
जीटी रोड पर भी सर्विस लेन धंसी
जीटी रोड पर भी सर्विस लेन की हालत खस्ता होती जा रही है। बुहावा स्थित अनाज मंडी के पास सर्विस लेन साइड से धंस गई है, मगर नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। यहां कोई हादसा न हो, इसको लेकर लोगों ने गड्ढों के आगे रोड पर गमले तक लगा दिए हैं।