फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, छह लोग जख्मी

अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, छह लोग जख्मी

Thu, 20 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, छह लोग जख्मी
अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, छह लोग जख्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। बुधवार दोपहर को अंबाला-जगाधरी मार्ग पर स्थित दोसड़का के पास एक मिनी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 11 में से चार महिलाओं सहित 6 सवारियों को चोटें आई हैं। लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से तीन को अंबाला सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। सभी ट्रैवलर सवार फिरोजपुर पंजाब के रहने वाले हैं जोकि यमुनानगर में अपने रिश्तेदार की शोक सभा से लौट रहे थे।

फिरोजपुर की रहने वाली रविंद्र कौर अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ यमुनानगर में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शोक सभा में आई थीं। शोकसभा से लौटते समय दोसड़का के पास अचानक चालक ट्रैवलर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैवलर हाईवे के पास बने नाले पर जाकर पलट गई। आसपास के लोगों ने ट्रैवलर से सभी ग्यारह सवारियों को निकाला। हादसे में रविंद्र कौर (58 वर्ष), सतविंद्र कौर (52 वर्ष), रूपिंद्र कौर (30 वर्ष), प्रीत कौर (32 वर्ष), राजिंद्र सिंह (45 वर्ष) व मनजीत सिंह (50 वर्ष) घायल हुए जिन्हें एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रीत कौर, राजिंद्र सिंह व मनजीत सिंह को ज्यादा चोटिल होने के कारण अंबाला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed