फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   वेतन भुगतान को लेकर गरजे नगर निगम कर्मचारी

वेतन भुगतान को लेकर गरजे नगर निगम कर्मचारी

Wed, 19 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
वेतन भुगतान को लेकर गरजे नगर निगम कर्मचारी
वेतन भुगतान के लिए गरजे नगर निगम कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर नगर निगम में मंगलवार को वेतन का भुगतान जल्द करने व अपनी अन्य मांगों के लिए नगर निगम कर्मचारियों ने प्रधान चमन लाल मचल की अध्यक्षता में निगम के गेट बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई सफाईकर्मी शामिल रहे।

प्रधान चमन लाल व महासचिव संत राम सौदा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को पूरा न किया गया तो कर्मचारी जेल भरो आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त को अपनी हठधर्मिता छोड़कर वेतन का भुगतान व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन दी जाए। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस दौरान राजिंद्र कुमार चनालिया, सेवा राम, लक्ष्मण मचल, जसविंद्र सिंह सौंडा, वीरपाल कागड़ा, प्रेम मचल, रिंकू, विनोद कुमार व अन्य नेताओं ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। बता दें सरकार एक ओर जहां स्वच्छता पखवाड़ा मना रही है वहीं सफाई कर्मी हड़ताल पर है। इस कारण ट्विन सिटी में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाले कर्मी बीते एक सप्ताह से घरों से कूड़ा नहीं उठा रहे। वहीं अब निगम के सफाई कर्मी भी हड़ताल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed