फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पीएम ने राफेल डील में देश को 42 हजार करोड़ का लगाया चूना : जयवीर

पीएम ने राफेल डील में देश को 42 हजार करोड़ का लगाया चूना : जयवीर

Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
पीएम ने राफेल डील में देश को 42 हजार करोड़ का लगाया चूना : जयवीर
पीएम ने राफेल डील में देश को 42 हजार करोड़ का लगाया चूना : जयवीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने राफेल डील, मेहुल चौकसी सहित कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा। शेरगिल ने प्रधानमंत्री मोदी पर राफेल डील में देश को 42 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खाओ पियो ऐश करो के नारे पर काम कर रहे हैं। पत्रकारवार्ता में शेरगिल ने मोदी को मेहुल चौकसी का भाई बताते हुए कहा कि उसे मोदी ने रेड कारपेट बिछा कर ताजपोशी करके बाहर जाने दिया और फिर उसे पासपोर्ट भी दे दिया।

अंबाला पहुंचे शेरगिल ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार से अपना पेट भरकर सो रही है। राफेल के खेल में भाजपा ने पारदर्शिता और मेक इन इंडिया टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की हत्या कर दी। भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में देश का सबसे बड़ा घोटाला छुपाना चाहती है। शेरगिल ने पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी द्वारा 1984 के सिख दंगों पर पूछे गए सवाल पर उल्टा भाजपा पर ही आरोप जड़ दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा देश का कैश लूटने के बाद सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पर उल्टे-सीधे आरोप लगा रही है। शेरगिल ने आरोप लगाया कि वो भाजपा जिसके 30 आरएसएस के कार्यकर्ताओं के नाम बाकायदा एफआईआर में हैं, नरेंद्र मोदी पहले उनका जवाब दें। शेरगिल ने इस मामले में ये बयान भी दिया कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह में साहस था तो उन्होंने देश से माफी मांगी, लेकिन क्या नरेंद्र मोदी ने अपने 30 आरएसएस कार्यकर्ताओं के लिए माफी मांगी जो 1984 के दंगों में आज भी आरोपी हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, जेडी शाहा, दयाल पिंजौरी, हिम्मत सिंह, जसबीर मलौर, सतीश कनोजिया, पवन अग्रवाल, सुधीर जयसवाल, मनप्रीत कलेर व राघव विज भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed