{"_id":"5af34f2a4f1c1b61098b8d78","slug":"91525894954-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 10 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
यूएफबीयू के आह्वान पर बुधवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता एसबीईएफ के चेयरमैन आरके गुलाटी तथा खजांची पीसी चौहान ने की। पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रदर्शन वेतन वृद्धि को लेकर किया गया है। पीसी चौहान ने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने 10वां वेतन वृद्धि समझौता 31 अक्टूबर 2017 को समाप्त हो गया था और नवंबर 2017 से वेतन वृद्धि लागू होनी है। इस समझौते के लिए बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों ने एक वर्ष पूर्व अपनी आईबीए के सामने रखी थी। इसके अलावा 2 मई 2017 को मांगों मनवाने को लेकर बातचीत भी हुई थी। इसके साथ ही 5 मई को मुंबई मेें एक मीटिंग आईबीए और यूएफबीयू के प्रतिनिधियों के बीच में हुई जिसमें आईबीए ने दो प्रतिशत वेतनवृद्धि का सुझाव दिया जिसको यूएफबीयू ने नामंजूर कर दिया था। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों में गहरा रोष है। इस मौके पर उपप्रधान वीके वर्मा, सहायक सचिव बलजीत सिंह, सीसी मेंबर रवि चौहान व उपप्रधान गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे।