फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   --दो समाचार---

--दो समाचार---

Mon, 23 Apr 2018 01:25 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
--दो समाचार---
स्मैक तस्करी मामले में आरोपी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
थाना अंबाला शहर में दर्ज स्मैक तस्करी के मामले में सीआईए वन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजमेर निवासी अनुभव को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। जानकारी मुताबिक गत साल 22 अक्तूबर की रात गश्त के दौरान सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी दरयाल चंकी मादक पदार्थों की तस्करी करता है, जो स्मैक लेकर टी-प्वाईंट पालिका विहार अंबाला शहर से आएगा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टी-प्वाइंट पालिका विहार के नजदीक नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते समय आरोपी दरयाल की तलाशी लेने पर उससे 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उपरोक्त स्मैक अनुभव नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया है जिसके बाद सीआईए स्टाफ मामले में छानबीन कर रहा था। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


धोखाधड़ी का आरोपी दो दिन के रिमांड पर
अंबाला कैंट।
थाना मुलाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गत दिवस कार्रवाई करते हुए आरोपी तोपखाना बाजार कैंट निवासी आंचल को गिरफ्तार किया। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। तीन मार्च को गांव सुलखनी निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी संजय कुमार, आंचल, अंकित व एक महिला ने मिलकर वर्ष 2017 में सरदेहड़ी अनाज मंडी में कमीशन एजेंट आढ़त की दुकान के लिए एक बड़ी रकम लेने की धोखाधड़ी की थी। जब उसने रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसी मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी और सूचना के आधार पर आरोपी आंचल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed