{"_id":"5ac674a74f1c1bd7618b5b7f","slug":"91522955431-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों की शिकायतों की निपटान के लिए शिविर 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों की शिकायतों की निपटान के लिए शिविर 10 को
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों की शिकायतों को निपटाने के लिए शिविर 10 को
अंबाला सिटी। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि जिले के दिव्यांगजनों की शिकायतों का मौके पर निपटान करने के लिए 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे पंचायत भवन अंबाला शहर में शिविर लगाया जाएगा। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा के दिव्यांगजन आयुक्त दिनेश शास्त्री विशेष तौर पर दिव्यांगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जिला प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। विशेषकर अतिरिक्त उपायुक्त, जीएम रोडवेज, सिविल सर्जन, विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला शिक्षा एवं मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर कल्याण निगम के जिला प्रबंधक भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के जिन दिव्यांगजनों की किसी विभाग से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है, वे इस शिविर में उसका समाधान करा सकते हैं।