फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

Mon, 27 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा।
साल 2011 में 26 नवंबर को हुए मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को राष्ट्र जागरण मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई, वहीं क्षेत्र के शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान आईएएस प्रदीप कासनी मुख्यातिथि रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि सदस्य बाल संरक्षण अधिकारी परमजीत सिंह बडौला, नपा चेयरपर्सन रमा खेत्रपाल तथा डॉ. रविंद्र धीन रहे।
मंच संस्थापक अमरेंद्र सिंह, मंच संरक्षक जगबीर थंबड़, चेयरमैन प्रवीण चौहान, मंच महिला प्रदेशाध्यक्ष कुसुमलता भारद्वाज, रविंद्र सिंह, डीपी चावला, सतीश गर्ग, अक्षय राणा घेलड़ी, कपिल जैन, राजू, प्रीति छाबड़ा, गुरमीत सिंह, जगदेव गोराया और अन्य ने अपने व्यक्त में लोगों को 26/11 को मुंबई के आतंकवादी हमले से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदीप कासनी ने कहा कि उन आतंकियों में से केवल एक आतंकी अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ा जा सका था और इस हमले में आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे सहित सुरक्षा बलों के 18 जवान शहीद हो गए थे। वहीं बाल संरक्षण अधिकारी परमजीत सिंह बडौला ने कहा कि वीर-जवानों की शहादत के कारण ही हम आज खुले में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने देशसेवा के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।
इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते हुए देशभक्ति को रंगों के माध्यम से दर्शाया। इस मौके पर भाजपा खंड प्रधान कृष्ण राणा, ब्लाक समिति चेयरमैन लोचन शर्मा, नपा उप-चेयरमैन सुरजीत सिंह, पार्षद मुनीश कुमार, पार्षद मोंटी अरोड़ा, पार्षद सीमा देवी, प्रिंस ढाबला, अनमोल खेत्रपाल, राजदीप शर्मा, राजू, रिंकू राजोखेड़ी, सरपंच बीरमति, जगबीर मौजी, जसवंत सिंह, विक्रम राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed