{"_id":"599c800a4f1c1b62278b4583","slug":"91503428618-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं घायल
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
धीन गांव के बस स्टैंड के पास अल्टो कार व स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं को काफी चोटें आई। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
मुकेश कुमार निवासी खेड़ा कलां जिला यमुनानगर अपने पिता राम गोपाल, माता दर्शनी देवी व मौसी गोमती को लेकर बराड़ा से यमुनानगर की ओर जा रहा था। मुकेश कुमार ने बताया कि तीनों कांशी जी की यात्रा के बाद बराड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे जिनको लेकर वह दोसड़का से होते हुए यमुनानगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धीन गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही स्कार्पियो गाड़ी चालक अब्लदुल रसीद ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता राम गोपाल, माता दर्शनी देवी व मौसी गोमती सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए। पिता राम गोपाल की वहीं पर मौत हो गई जबकि माता व मौसी को एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल कराया। मुलाना पुलिस ने मुकेश कुमार के बयान पर चालक अब्दुल रसीद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।