फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - मंत्री अनिल विज ने गांव नन्यौला में किया पीएचसी निर्माण केंद्र का शिलान्यास -

- मंत्री अनिल विज ने गांव नन्यौला में किया पीएचसी निर्माण केंद्र का शिलान्यास -

Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
- मंत्री अनिल विज ने गांव नन्यौला में किया पीएचसी निर्माण केंद्र का शिलान्यास -
पीएचसी में दी जाएंगी सिविल अस्पताल स्तर की सुविधाएं : विज
विज्ञापन

पेज नंबर दो की प्रस्तावित लीड ...
फोटो नंबर :: 04, 05, 06
- मंत्री अनिल विज ने गांव नन्यौला में किया पीएचसी निर्माण केंद्र का शिलान्यास -
पीएचसी में दी जाएंगी सिविल अस्पताल स्तर की सुविधाएं : विज
- पीएचसी परिसर में ही बने आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र के भवन का किया उद्घाटन
- नन्यौला अनाज मंडी में विधायक असीम गोयल ने किया 1.15 करोड़ रूपये की सुविधाओं का उद्घाटन
20 अगस्त
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि गांव नन्यौला की पीएचसी में सिविल अस्पताल स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस पीएचसी के निर्माण से हजारों लोगों को फायदा होगा, वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी होगी। वे रविवार नन्यौला में पीएचसी के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उधर, सिटी विधायक असीम गोयल ने नन्यौला अनाज मंडी में 1.15 करोड़ रुपये की सुविधाओं का उद्घाटन भी किया।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि गांव स्तर तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में 55 नये हेल्थ सेंटर खोले जा रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के हर नागरिक का हेल्थ कार्ड बनाने का भी निर्णय लिया है ताकि नागरिकों के स्वास्थ्य स्तर का सर्वे होने के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल अस्पताल की तर्ज पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ चिकित्सकों के आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अस्पतालों को अपग्रेड करने के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में सिविल अस्पताल अंबाला शहर को 200 बैड से बढ़ाकर 300 बैड करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़मस्तपुर के नये भवन का निर्माण भी किया जा रहा है। इस मौके पर श्री गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल नन्यौला की छात्राओं ने स्वागत गीत, हरियाणवी नृत्य और गिद्धा प्रस्तुत करके दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। उन्होंने स्थानीय विधायक असीम गोयल की मांग पर गांव के विकास के लिए 11 लाख रूपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर एसडीएम सतेंद्र सिवाच, सिविल सर्जन डा. विनोद गुप्ता, आयुष विभाग के उप निदेशक डा. सतपाल बहमनी, जिला आयुष अधिकारी डा. सतपाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज, कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुरचरण सिंह, मनदीप राणा, अनुभव अग्रवाल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार सिंह, वाईस चेयरमैन सतपाल बंसल, आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र मोहन, संजय गोयल, सरपंच किरणजीत कौर, बाबा खेमचंद, सुशमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर विधायक असीम गोयल ने रविवार को नन्यौला अनाज मंडी में हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा उपलब्ध करवाई गई 1.15 करोड़ रुपये की सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस भवन के निर्माण पर 37.62 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इसी प्रकार उन्होंने मंडी में आढ़तियों और किसानों की सुविधा के लिए 13.53 लाख रुपये की लागत से बनाये गये शौचालय खंड का भी उद्घाटन किया। उन्होंने अनाज मंडी में ही लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनाये गये पीआईडी पलिंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने मंडी की सड़कों की मजबूती के लिए किए जाने वाले कार्य का भी उद्घाटन किया। इस सुविधा पर हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 21 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। अनाज मंडी के शैड के नवनिर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया और इस शैड को बदलने पर 8 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed