फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रतिभागियों ने किया विचार विमर्श

- शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रतिभागियों ने किया विचार विमर्श

Fri, 07 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
- शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रतिभागियों ने किया विचार विमर्श
अंबाला सिटी। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अजय बलहारा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाकर ही हम समाज को तरक्की राह पर ला सकते हैं। वे सिटी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय शाला सिद्धि कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा ने किया।
विज्ञापन

डॉ. बलहारा ने कहा कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने सु-संस्कार, सुगम-शिक्षा, स्वच्छ-प्रांगण नन्हीं-छांव तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नए कार्यक्रमों को लागू किया है, जोकि गुणवत्ता पर शिक्षा में विशेष रूप से सहायक सिद्ध होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रत्येक विद्यालय को अपनी एक अलग पहचान देने में सहायक सिद्ध होगा। इसमें बताए गए पहलुओं को ध्यान में रखकर विद्यालय अपने छात्रों को बेहतर शिक्षा की ओर अग्रसर कर सकता है। कार्यशाला में उपस्थित अंबाला मंडल के सभी प्रधानाचार्यों ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को विश्वास दिलाया कि प्रशिक्षण में बताए गए सभी पहलुओं को वे अपने अपने विद्यालयों में प्रयोग में लाना सुनिश्चित करेंगे। जिससे हरियाणा शिक्षा जगत में सुधार करने में सहायता मिल सकें। इस मौके पर जिला परियोजना समन्वयक रविंद्र अलावादी, खंड शिक्षा अधिकारियों सुधीर कालड़ा, रविंद्र सिंह, सुशीला ढिल्लों, सतपाल, सुमन चौधरी, विद्यालय की प्राचार्य अमिता नागपाल, प्राध्यापक सुखदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed