फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   90 case and one death in ambala from corona

लगातार तीसरे दिन कोरोना ने बुजुर्ग की ली जान, 90 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
90 case and one death in ambala from corona
कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार को भी कोरोना ने 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान ले ली है और 90 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हजार 30 पहुंच गई है। 45 मरीज कोरोना मुक्त हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 246 हो गई है। इस समय जिले में 629 एक्टिव केस हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना के कारण 155 मरीजों की मृत्यु हुई है। जो संक्रमित मिले हैं उनमें 18 अंबाला सिटी से, 27 अंबाला कैंट से, 14 शहजादपुर से, 10 मुलाना से, 3 बराड़ा से, 2 नारायणगढ़ से, 16 मरीज चौड़मस्तपुर से मिले हैं। जिस महिला की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है वह गांव मंगलई की रहने वाली थी और उन्हें गुर्दों की बीमारी थी व हाईपरटेंशन की समस्या होने के साम महिला को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed