फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   89 small drains of the city will be cleaned by July 11

Ambala News: शहर के 89 छोटे नाले 11 जुलाई तक होंगे साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
89 small drains of the city will be cleaned by July 11
अंबाला सिटी। नगर निगम ने शहर में छोटे 89 नालों की सफाई के लिए कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य सात जून से शुरू हो गया है। निगम ने नालों को बारिश से पहले एक बार साफ करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

निगम ने क्षेत्रानुसार नालों को साफ करने के लिए ड्यूटी लगा दी है और 11 जुलाई तक उनके क्षेत्र में दिए गए नालों को साफ कर रिपोर्ट करने भी निर्देश दिए गए हैं। इन नालों को साफ करने के लिए निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, शहर से गुजर रही तीन बड़ी ड्रेन को साफ करने के लिए एजेंसी को वर्कऑर्डर दिया है।
विज्ञापन

यह एजेंसी इन तीन बड़ी ड्रेन को साफ करेगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाले ड्रेन के हिस्से को सिंचाई विभाग साफ करेगा। पिछले वर्ष आई बाढ़ को देखते हुए इस बार सफाई पर जोर दिया जा रहा है, जिससे शहर को डूबने से बचाया जा सके और शहर में जलभराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हैं तीन बड़ी ड्रेन और 89 छोटी

शहर में तीन बड़ी ड्रेन हैं। इन ड्रेन में इंको ड्रेन की लंबाई 4 हजार 899 मीटर, सेशन ड्रेन चार हजार 600 मीटर, घेल ड्रेन 1700 मीटर लंबी है। इसके साथ ही शहर में करीब 89 छोटी ड्रेन और नाले हैं। इनकी कुल लंबाई 47 हजार 155 मीटर है। दरअसल, बरसाती सीजन में बीते वर्ष शहर में जलभराव होने से लोगों का काफी नुकसान हुआ था। जिससे लोगों का घरों का सामान भी खराब हो गया था और लोगों को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा था।
सफाई निरीक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी
नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा ने बताया कि शहर में सभी छोटे 89 नालों की सफाई करवाने के लिए निगम के सफाई निरीक्षक व सहायक सफाई निरीक्षकों को एरिया अनुसार जिम्मेदारी दी है। यह कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में शेड्युल अनुसार सफाई करवा रहे हैं। नालों की सफाई कराने के लिए शेड्युल बनाया है। 11 जुलाई तक सभी 89 नालों की एक बार सफाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।


वर्जन
नालों की सफाई के लिए कार्य शुरू हो चुका है। शहर में क्षेत्र के अनुसार रोजाना सफाई कार्य किया जा रहा है। बारिश से पहले नालों को एक बार साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed