फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   84.83 lakh cheated on the pretext of crypto

Ambala News: क्रिप्टो का झांसा देकर 84.83 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
84.83 lakh cheated on the pretext of crypto
अंबाला। क्रिप्टो के नाम पर रुपये तीन गुना करने का झांसा देकर लोगों से 84 लाख 83 हजार 30 रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने थाने में शिकायत देकर आपबीती सुनाई और बताया कि आरोपियों ने जल्द पैसे कमाकर बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने की बात कहकर झांसे में लिया था। पुलिस ने सुखबीर सिंह व अन्य की शिकायत पर देव राज, रामलाल, मांशी बांबा पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

लखनौरा निवासी सुखबीर सिंह ने बताया आरोपियों ने क्रिप्टो का नाम लेते हुए तीन गुना पैसे करने का लालच दिया था। आरोपी देवराज बोला था कि वह पांच लाख रुपये हर महीने कमा रहा है और पत्नी मांशी भी पांच लाख रुपये हर महीना कमा रही है। अगर आप हमारे तरीके से पैसे इंवेस्ट करोगे तो आप भी कमा सकोगे। आरोपी ने कहा कि रुपये नकद दिया करो, खाते में ज्यादा नहीं ले सकता। तुम फोन कर दिया करो, बस वे गाड़ी लेकर आ जाया करेंगे। ऐसा करके देवराज और मांशी टाइगुन कार में आकर सभी से पेमेंट ले जाते थे।
विज्ञापन

रोक दिया मुनाफा, देने लगे धमकी

आरोपियों ने कुछ दिन रुपये देने के बाद मुनाफा रोक दिया और बहानेबाजी करने लगा। पिछले सात-आठ महीने से 3-4 बार अगली तिथि दे चुका है कि सारी पेमेंट कर चुका हूं। मगर अब तक आरोपी ने बातें ही की हैं और पैसे नहीं दे रहा। मेरे और साथियों के साथ गाली- गलौज बदतमीजी भी कर रहा है। धमकियां भी दे रहा है कि जो मर्जी कर लो मैं पैसे नही दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed