फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   84 lakh 60 thousand cheated in the name of selling Ayurvedic juice

Ambala News: आयुर्वेदिक जूस बेचने के नाम पर 84 लाख 60 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
84 lakh 60 thousand cheated in the name of selling Ayurvedic juice
अंबाला। महाराष्ट्र में अंबाला की आयुर्वेदिक व फ्रूट जूस कंपनी का स्टोकिस्ट बनकर 84 लाख 60 हजार 831.33 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऋषभ गुप्ता की शिकायत पर महाराष्ट्र के बंसत ईश्वर चंद त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बता दें कि यह कंपनी अंबाला की बड़ी कंपनियों में से एक है। जिनका विदेशों में भी जूस जाता है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामपुर सरसेहड़ी निवासी ऋषभ गुप्ता ने बताया कि उनकी मैसर्ज एक्जीओम आयुर्वेद प्राईवेट लिमिटेड कंपनी है। इसमें वह और अलिशा गुप्ता डायरेक्टर है। यह कंपनी आयुर्वेदिक प्रोडक्टस की मैन्यूफैचरर्च व ट्रेडर्ज है। आरोपी महाराष्ट्र निवासी बसंत ईश्वर चन्द त्यागी अपने फर्म मैसर्ज राजश्री ट्रेडर्ज का सोल प्रो. हमारे पास आयुर्वेदिक और फ्रूट जूस के सामान लेने के लिए अंबाला आया था। बताया था कि वह महाराष्ट्र में आयुर्वेदिक के आइटम बेचने व खरीदने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ठाने के एरिया के लिए बतौर स्टोकिस्ट के लिए काम करना चाहते हैं। खरीदे गए सामान की अदायगी की राशि हमें हर बिल के 30 दिन के अंदर-अंदर कंपनी को अदा करनी होगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले तो आरोपी ने कुछ राशि देकर सामान मंगवाना शुरू कर दिया। कई सालों तक ठीक चलता रहा। भरोसे में लेने के बाद अधिक धनराशि का समान लेना शुरू कर दिया। कुछ समय पश्चात आरोपी भेजे गए सामान की राशि अदा करने में देरी करने लग गया। बीच में जब शिकायतकर्ता ने अपने भेजे गए माल की राशि मांगी तो आरोपी बहाने बना देता और फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 30 सितंबर 2022 को 67 लाख 10 हजार 659 रुपये की देनदारी के बारे में मेल भेजी। इस पर आरोपी ने ई-मेल से उपरोक्त देनदारी को सही माना। धीरे-धीरे राशि बढ़ गई। 31 मार्च 2023 से पहले देने के लिए कहा तो उसने हमें बकाया धन राशि 83 लाख 81 हजार 710 का अपनी फर्म का पोस्ट डेट चेक 10 मार्च 2023 का दे दिया। बाद में सामान लेता रहा। 15 अप्रैल को चेक लगाया तो खाता बंद होने की बात कर बैंक ने लौटा दिया। इस तरह कुल 84 लाख 60 हजार 831.33 रुपये का गबन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायकर्ता ने बताया कि आरोपी ने सोची समझी साजिश के तहत, गैर कानूनी नुक्सान व अपने आप को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी फर्म के फर्जी दस्तावेज व खाते तैयार किए हैं। आरोपी से दिये गये माल के बदले बकाया धनराशि मांगी तो दोषी हमारे साथ गाली गलौच करने लगे व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। साथ ही झूठे केस में फंसवा दूंगा और जान से मारने की धमकी भी दी। धमकाया कि किसी और स्टोकिस्ट को कंपनी का माल बेचा तो वह उनका उस एरिया में रहना मुश्किल कर देगा। दोषी ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से मार्केट में उसकी छवि खराब करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed