फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   82 thousand rupees were withdrawn by fraudulently changing the ATM card of retired army personnel

सेना के रिटायर्ड कर्मी का धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर 82 हजार रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
82 thousand rupees were withdrawn by fraudulently changing the ATM card of retired army personnel
साहा। सेना से रिटायर्ड कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर 82 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। साहा पुलिस ने सेना के कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव तेपला का निवासी है और आर्मी से रिटायर्ड है। उसका साहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। इस खाते के अंदर उसके सेविंग के रुपये व पेंशन के रुपये जमा थे। आठ नवंबर को वह साहा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में अपना खाता चैक करने के लिये आया तो इसी दौरान उस एटीएम में उसके पीछे दो व्यक्ति खड़े थे। जिन्होंने उसका खाता चैक करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इस बारे में उसे पता नहीं चला। इसके बाद आठ, 11, 15 व 16 नवंबर को विभिन्न एटीएम मशीन से 82 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed