फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   20 साल पहले जमीन हुआ था एक्वायर, प्रशासन ने मकान को जेसीबी की मदद से किया धवस्त

20 साल पहले जमीन हुआ था एक्वायर, प्रशासन ने मकान को जेसीबी की मदद से किया धवस्त

Wed, 13 Mar 2019 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
20 साल पहले जमीन हुआ था एक्वायर, प्रशासन ने मकान को जेसीबी की मदद से किया धवस्त
20 साल पहले जमीन हुई थी एक्वायर, सालों से रह रहे परिवार को बाहर तोड़ा मकान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के नारायणगढ़ रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 20 साल पहले एक्वायर जमीन पर बने मकान को मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने गिरा दिया। इस दौरान पीड़ित व अधिकारी के बीच बहस भी हुई, लेकिन सरकारी आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सुच्चा सिंह ने 21-10-85 को मकान का नक्शा पास करवाया था। इसके तीन साल बाद ही सरकार ने इस जगह को एक्वायर करने का निर्णय लिया। इसके बाद वे तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल से मिले तो उन्होंने पत्र लिखकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विभाग को यह कहा गया था कि अगर उक्त मकान का नक्शा पास है तो विभाग परिवार को देखते इन्हें कही न कही एडजस्ट करें। इस दौरान सुच्चा सिंह का निधन हो गया। करीब 18 साल बाद विभाग ने नोटिस भेज दिया। परिवार में सुच्चा सिंह की पत्नी बलबीर कौर, उनका बेटा राजबीर व दूसरा बेटा अजीत तथा बेटे की बहू गुरप्रीत तथा पोते समर, विनीत व दलजीत हैं। जब वे हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय में गए तो उन्हें यह कहा गया कि तुम्हारी जगह एक्वायर हो चुकी है। तुम्हें इसका 30 हजार रुपये मुआवजा दिया जा सकता है। पीड़ित एकदम सकते में आ गए कि जिस 2 करोड़ की जगह पर उन्होंने दुकानें व मकान बनाया हुआ है उसका मुआवजा उन्हें मात्र 30 हजार रुपये दिया जा रहा है। हारकर परिवार ने अदालत की शरण ली।
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि अदालत में अभी उनके केस की सुनवाई चल ही रही थी कि अचानक चार दिन पहले विभाग के ही कुछ कर्मचारी उनके घर के बाहर नोटिस लगा कर चले गए जिसमें 12 मार्च तक उन्हें मकान में रखे सामान को बाहर निकालने बारे कहा गया था। मंगलवार को हाउसिंग बोर्ड कालोनी विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार अपने विभाग के कुछ अन्य अधिकारियों व पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और आन- फानन में तुंरत मकान को खाली करने बारे निर्देश दिए। परिजनों ने बाकायदा अधिकारी को अदालत में विचाराधीन केस की कॉपी भी दिखाई, लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि अगर अदालत से कोई स्टे हुआ है तो कॉपी दिखाएं वरना कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अपील को ठुुकराते हुए सरकारी आदेशों पर पूरे मकान को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जेसीबी के आगे लेटी महिलाएं, कहा मकान के बाहर ही रखेंगे समान
मकान तोड़ने पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम का पीड़ित पक्ष ने विरोध किया। इस दौरान अधिकारियों से जमकर बहस हुई। महिलाएं जेसीबी के सामने आकर भी लेट गईं। किसी तरह उन्हें हटाया गया फिर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पीड़ित पक्ष से बलबीर कौर ने कहा कि इस मकान में काफी सालों से रह रहे हैं। सारा सामान मकान के बाहर ही रहेगी। इसे हम नहीं हटाएंगे, वहीं एक्सईएन ने बताया कि काफी समय से नोटिस भेजा जा रहा था। चार दिन पहले भी नोटिस चस्पां किया गया था।
----------
पहले ही नोटिस भेज दिया गया था। सरकारी आदेशों के हिसाब से मकान को ध्वस्त किया गया है।
- अनिल कुमार, एक्सईएन, हाउसिंग बोर्ड कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed