{"_id":"5ae0dcf04f1c1b9e098b6920","slug":"81524686064-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- लगातार तीसरे दिन जारी रही हड़ताल, कामकाज हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- लगातार तीसरे दिन जारी रही हड़ताल, कामकाज हुआ प्रभावित
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन भी कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/नारायणगढ़।
नियमित करने और समान काम, समान वेतन देने की मांग के लिए स्थानीय राजस्व विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अंबाला सिटी, कैंट के अलावा नारायणगढ़ और बराड़ा में कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। गौरतलब है कि जिले के 85 कंप्यूटर ऑपरेटर मांगें मनवाने के लिए तीन दिन से हड़ताल पर हैं। इस कारण तहसील और एसडीएम कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ है। सिटी में काम करवाने के लिए आए कई लोग प्रभावित हुए वहीं कैंट तहसील में रजिस्ट्री, डीएल आदि बनवाने के लिए आने वाले लोगों को लौटना पड़ा। नारायणगढ़ में भी हड़ताल के दौरान कामकाज प्रभावित दिखा। हड़ताल पर चल रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों का कहना था कि स्टेट यूनियन के आह्वान पर काम छोड़ हड़ताल की जा रही है। उनकी मांगों में उन्हें नियमित करना या नियमित होने तक न्यायालय के आदेशानुसार समान काम, समान वेतन दिया जाए। इन कर्मियों का कहना था कि वह 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन मेहनताना नाममात्र का दिया जा रहा है।