{"_id":"5adce8934f1c1b63098b5ec1","slug":"81524426899-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर के पुजारी के घर से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर के पुजारी के घर से सामान चोरी
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव मंदिर के पुजारी के घर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सत्य नारायण शिव मंदिर के पुजारी के बंद पड़े घर में चोरों ने ताले चटका सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बारे में पुजारी कुलानंद को रविवार सुबह पता चला। इसके बाद पुजारी ने पुलिस को सूचित किया। पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड कर्मचारी कुलानंद ने बताया कि वह पल्लेदार मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में पुजारी है। उन्होंने बताया कि मंदिर के साथ ही उनका पुराना मकान है जोकि अधिकतर बंद रहता है और मंदिर में बने कमरे में परिवार के साथ रहते हैं। पुजारी ने बताया कि शनिवार को वह मंदिर में बने कमरे में रात को सो गए। इसके बाद वह रविवार सुबह उठे और मंदिर से बाहर निकले और मंदिर के साथ कमरे के दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो कमरे में रखा सामान फैला पड़ा था। उन्होंने बताया कि कमरे में रखे बर्तन, फर्राटा पंखा, डीवीडी प्लेयर, बिजली की वायर के करीब सात बंडल और बिजली का पुराना सामान चोरी हुआ है। मामले की जानकारी कैंट थाना पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।