फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दिव्यांगों के लिए रोडवेज बसों में लगेंगे स्वचलित रैंप : शास्त्री

दिव्यांगों के लिए रोडवेज बसों में लगेंगे स्वचलित रैंप : शास्त्री

Wed, 11 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए रोडवेज बसों में लगेंगे स्वचलित रैंप : शास्त्री
दिव्यांगों के लिए रोडवेज की नई बसों में लगेंगे स्वचालित रैंप : शास्त्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा के आयुक्त दिव्यांगजन दिनेश शास्त्री ने कहा कि रोडवेज की नई बसों में दिव्यांगजनों के चढ़ने के लिए स्वचालित रैंप लगाए जाएंगे। वे मंगलवार को सिटी पंचायत भवन में जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित शिकायत निवारण बैठक में जिले से आए दिव्यांगजनों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया और कहा कि भाजपा सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए बेहतर नीतियां बनाई गई हैं।
शास्त्री ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुनते हुए बताया कि प्रदेश में परिवहन विभाग की नई बसों में स्वचालित रैंप लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वचालित रैंप लगने से दिव्यांगजनों को बसों में चढ़ने और उतरने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। इसी प्रकार जो दिव्यांगजन सरकारी नौकरी में कार्यरत है उन्हें प्रमोशन में आरक्षण देेने का निर्णय सहित श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिक दिव्यांगजनों को 3000 रुपये प्रतिमास पेंशन देने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी, गैर सरकारी व मान्यता प्राप्त वे सभी कार्यालय जिनमें पब्लिक डीलिंग का कार्य होता है वहां पर दिव्यांगजनों के लिए वातावरण को बैरियर फ्री करने के साथ-साथ रैंप की सुविधा करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत उन्हें नोटिस देकर अवगत कराने का काम भी किया गया है। शास्त्री ने कहा कि पढे़ लिखे दिव्यांगजनों को रोजगार देने की दिशा में आउटसोर्सिंग कोटे के तहत उनकी योग्यता के मुताबिक रखे जाने के बारे में भी विभाग द्वारा विमर्श किया जा रहा है। बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर सहित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, रोजगार विभाग, हेल्थ विभाग, रेडक्रास सोसायटी, परिवहन विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक के दौरान दिव्यांगों ने ये रखी मांग
दिव्यांगजन शिकायत निवारण बैठक में अंबाला छावनी के दीपक सैनी ने शिक्षित दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने बारे, हुमायुंपुर के गुलाब सिंह ने 100-100 गज के प्लाट देने, नडियाली के सलास खान ने आत्मनिर्भर बनने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, जटवाड़ निवासी अश्वनी ने बीपीएल कार्ड बनवाने बारे, जटवाड की ही मनजीत कौर ने बेटी के लिए बस पास की सुविधा उपलब्ध कराने बारे, रजौली गांव की आशा रानी ने भी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ-साथ जिले के विभिन्न जगहों से आए दिव्यांगजन लोगों ने बीपीएल कार्ड, मेडिकल किए जाने बारे सहित अन्य मांगों के बारे में प्रार्थना पत्र देकर शिकायतों का निवारण करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed