{"_id":"5ac674994f1c1bd4618b5b05","slug":"81522955417-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री विज करेंगे कल विकास कार्यों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री विज करेंगे कल विकास कार्यों का उद्घाटन
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री विज कल करेंगे विकास कार्यों का उद्घाटन
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज सात अप्रैल को प्रात: 11:30 बजे गांव खतौली में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 12 बजे गांव जनेतपुर और एक बजे गांव बरनाला में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाइजर डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री इस दिन एक करोड़ 71 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सात मार्च को सुबह 11:30 बजे गांव खतौली में 26.70 लाख रुपये से बनीं इंटरलॉकिंग गलियों और नालियों, 10.22 लाख रुपये से रविदास भवन के नवीनीकरण चार दिवारी के कार्यों का उद्घाटन करेंगे। विज इसी दिन 12 बजे गांव जनैतपुर में 17 लाख से सामुदायिक केंद्र में बनाए गए शेड और 24.27 लाख रुपये गांव में बनाई इंटरलॉकिंग गलियों और नालियों का उद्घाटन भी करेंगे। बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सात मार्च को ही एक बजे गांव बरनाला में 20 लाख रुपये बनाई योगशाला की चार दीवारी, 25.56 लाख रुपये से बनाए गए नाले, 15 लाख रुपये बनाए हॉल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा इसी गांव में 24.15 लाख रुपये की लागत से बनाए गए श्मशान घाट के रास्ते, शेड, बरामदे, शौचालय, गोगा मेड़ी के नजदीक आठ लाख से बनाए शेड का भी उद्घाटन करेंगे।