फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार होकर विज ने दिया जींद रैली का न्यौता

- हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार होकर विज ने दिया जींद रैली का न्यौता

Thu, 15 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
- हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार होकर विज ने दिया जींद रैली का न्यौता
राज्यमंत्री नायब सैनी ने चलाई बाइक, सांसद कटारिया पीछे बैठे, हार्ले डेविडसन पर सवार हो विज ने दिया जींद रैली का न्यौता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/नारायणगढ़/शहजादपुर।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बुधवार को हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार होकर अंबाला की सड़कों पर निकले। विज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद में होने वाली रैली में आने के लिए कार्यकर्ताओं को न्योता दिया। इसके बाद विज ने कैंट रेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विज ने कहा कि वह इसी अंदाज में जींद तक साथियों के साथ जाएंगे जिसमें वह अभी दिखाई दे रहे हैं। वीरवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता विज की अगुवाई में कैंट की अग्रवाल धर्मशाला से सुबह सात बजे जींद के लिए रवाना होंगे। उधर, जींद में भाजपा की युवा हुंकार रैली के लिए नारायणगढ़ से वाहनों का काफिला रवान हुआ। इस दौरान राज्य मंत्री नायब सैनी ने जहां बाइक चलाई, वहीं सांसद रतनलाल कटारिया पीछे बैठे। उधर, अंबाला सिटी में भाजपा जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिस में अमित शाह की रैली के लिए पंद्रह फरवरी को जाने पर विचार किया गया।
जींद रैली के लिए कूच से पहले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा सांसद रतन लाल कटारिया को मिठाई खिलाकर व शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश बतौरा, बंतो कटारिया, जगमोहन कुमार, सुरेंद्र राणा, नवीन शर्मा, नरेंद्र राणा कुराली, विवेक गुप्ता शहजादपुर, रविंद्र सैनी, नंबरदार सुरेश पाल, चंदन सैनी, जिया लाल सैनी, सोहन सिंह, सुभाष गोयल, अश्वनी अग्रवाल, अशोक पाल, गुरनाम सिंह, बांका सैनी, जसवीन्द्र बख्तुआ, पवन सैनी, हैप्पी बनौदी, कमल गोंदी, गुरमीत सिंह, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं भाजपा जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता संयोजक रामरतन गर्ग ने की। बैठक 15 फरवरी को जींद में अमित शाह की होने वाली बाइक रैली के संदर्भ में बुलाई गई। संयोजक राम रतन गर्ग ने सदस्यों से इस रैली में बढ़ चढ़कर शामिल होने व प्राथमिक तौर पर यातायात के नियमों की पालना करने की अपील की। इस दौरान अन्य मुद्दे पर भी बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed