{"_id":"5a68d5904f1c1ba3268b64f6","slug":"81516819856-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- सिविल अस्पताल चौक पर पुलिसवाले से अभद्रता करने पर बोह के रहने वाले चेतन नामक युवक पर केस दर्ज करके भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- सिविल अस्पताल चौक पर पुलिसवाले से अभद्रता करने पर बोह के रहने वाले चेतन नामक युवक पर केस दर्ज करके भेजा गया जेल
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़कर युवक ने सड़क पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अंबाला-जगाधरी रोड पर तैश में आकर पुलिसवाले की वर्दी पर हाथ डालने के आरोपी युवक को जेल की हवा खानी पड़ गई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए बोह के रहने वाले चेतन नाम के युवक पर केस दर्ज करके उसे न्यायिक हिरासत में जेल भिजवा दिया है। वहीं आरोपी युवक ने खुद पर पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
मोबाइल सुनने पर हुआ विवाद :
सिविल अस्पताल चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे तो एक युवक एक बुजुर्ग महिला को बैठाकर चलती बाइक पर मोबाइल सुनता हुआ जा रहा था। उसे रूकने का ईशारा दिया तो वह भड़क गया और गाली-ग्लोच करने लग गया। उसने धमकाया और प्रहार करते हुए वर्दी भी फाड़ दी जिसके बाद वहां लोग आ गए। लोगों की मदद से इस युवक को धर दबोचा गया। इस बारे में ट्रैफिक एसएचओ और कैंट सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर को सूचना दी गई जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आरोपी को अपने साथ थाने ले गए। जहां ले जाकर उस पर मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। वहीं युवक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पुलिस कर्मी और होम गार्डस के जवानों से उससे अभद्रता की जिस वजह से उसका सड़क पर तमाशा बनाकर रख दिया गया।
कोट्स:
बोह के रहने वाले चेतन ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम को खतरा पहुंचाया है। विभिन्न धाराओं के तहत उस पर केस दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, प्रभारी, कैंट थाना।