फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - रोड निर्माण की गुणवता जांच के लिए सेंपलिंग कराने के आदेश

- रोड निर्माण की गुणवता जांच के लिए सेंपलिंग कराने के आदेश

Thu, 04 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
- रोड निर्माण की गुणवता जांच के लिए सेंपलिंग कराने के आदेश
धंसी मिली नई बनी सड़कें व गंदगी पर बिफरे विधायक
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित अर्बन लोकल बॉडी टीम ने कमेटी के चेयरमैन एवं अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल के साथ शहर के नाहन हाउस चौक, दो खंबा चौक के नजदीक सरकुलर रोड़, पुरानी घास मंड़ी रोड, नावल्टी रोड, जैन कालेज रोड, पुराना सिविल अस्पताल रोड, इंको रोड पर बनाई गई इंटरलाकिंग सड़कों की गुणवत्ता सहित शहर के नौरंगराय तालाब में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
इस दौरान टीम को कई स्थानों पर गंदगी मिली जबकि कई स्थानों पर नई बनी सड़कें धंसी मिली। इस पर टीम सदस्य बिफर गए और तुरंत निगम अधिकारियों को सड़क की सैम्पिलंग कर इसकी रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर दाखिल करने को कहा। इतना ही नहीं टीम को गंदगी के ढेर मिले जिसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी करने के आदेश भी दिए गए। करीब दो घंटे तक सिटी की सड़कों पर टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक, रतिया के विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला, गोहाना के विधायक जगबीर मलिक और पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा, नगर निगम के आयुक्त सत्येंद्र दुहन व संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह मौजूद रहे। टीम ने सबसे पहले नाहन हाउस रोड पर जाकर सफाई व्यवस्था के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह यहां के निवासियों के साथ तालमेल बनाते हुए यहां पर सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से हो यह कार्य करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर निगम के ईओ डॉ. अरविंद बाल्यान को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया। जिन स्थानों पर गंदगी मिली वहां विधायक असीम गोयल ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति गंदगी फैलाने का काम करता है या सफाई कर्मचारी द्वारा कब-कब यहां पर सफाई कार्य करता है इसपर निगरानी रखी जा सके। निरीक्षण टीम ने इस दौरान सड़क की गुणवत्ता की जांच भी की जिसके बाद अर्बन लोकल बॉडी के चेयरमैन ने विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला व विधायक महीपाल ढांडा की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा सड़क सामग्री की सैम्पिलंग करने के लिए कहा। इसके उपरांत टीम ने दो खंभा चौक स्थित सरकुलर रोड, पुरानी घास मंडी रोड, नावल्टी रोड सहित अन्य सड़कों का भी निरीक्षण किया जहां पर सड़क दबी हुई थी उसकी जांच के लिए टीम द्वारा सैम्पिलंग करने के लिए निर्देश दिए गए। इसी प्रकार टीम ने अंबिका देवी रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वहां पर निर्माण सामग्री कम मात्रा में डाले जाने बारे स्थानीय दुकानदारों ने टीम को अवगत करवाया। विधायक असीम गोयल व अन्य टीम सदस्यों में शामिल विधायकों ने नगर निगम के आयुक्त को निर्देश दिए कि वह इस निर्माण कार्य का व्यक्तिगत रूप से स्वयं जायजा लें औरे जिस ठेकेदार द्वारा इस निर्माण कार्य में कोताही बरती जा रही है उसकी जांच कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं। 15 दिन के अंदर अधिकारियों द्वारा जांच कर सैम्पिलंग की रिपोर्ट देने को कहा गया। मौके पर निगम के आयुक्त सत्येंद्र दुहन, संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, ईओ डा. अरविंद बाल्यान, जिला परिषद के सदस्य मनदीप राणा, जिला सचिव रितेश गोयल, संजीव टोनी, पूर्व विधायक वीना छिब्बर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नौरंगराय तालाब के निर्माण कार्य का लिया जायजा
टीम ने नौरंगराय तालाब में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। विधायक असीम गोयल ने नौरंगराय तालाब के जीर्णोद्धार के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया कि यह सरोवर लगभग पांच हजार वर्ष पुराना है। उन्होंने बताया कि अब लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम द्वारा यहां पर नौरंगराय तालाब की जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में यहां पर बनने वाले नौरंगराय तालाब की भव्यता का यहां रहने वाले लोगों सहित बाहर से आने वाले लोग आनंद उठा सकेंगे। इस मौके पर सनातम धर्म सभा के पदाधिकारियों ने हरियाणा विधानसभा की अर्बन लोकल बॉडी टीम में शामिल विधायकों का शाल भेंट कर उनका स्वागत भी किया। वहीं इंको रोड व जैन कालेज रोड पर बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क की भी सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
निरीक्षण से पहले कार्यों की समीक्षा की
अंबाला सिटी। हरियाणा विधानसभा की अर्बन लोकल बॉडी एवं पंचायती राज कमेटी ने निरीक्षण से पहले किंगफिशर पर्यटक स्थल में स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन, सड़क निर्माण की तकनीक और ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विधायक असीम गोयल ने बताया कि पूरे हरियाणा में सबसे पहले नगर निगम अंबाला द्वारा दो नवंबर 2015 को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरूआत की थी। इसके अलावा हर घर से गीला व सूखा कुड़ा एकत्रित करने तथा छंटाई किए गए कूड़े के डंपिंग ग्राउंड तैयार करने की पहल भी ओए अंबाला परियोजना के तहत अंबाला नगर निगम से ही की गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाई जा रही इन गतिविधियों से गंदगी के स्तर को काफी हद तक कम करने में सफलता मिली है। इस व्यवस्था में पेश आने वाली दिक्कतों और कमियों को दूर करके 26 जनवरी तक इसे पूरी तरह सफल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मामले में विधायक प्रो. रविंद्र बालियाला, महीपाल ढांडा और जगबीर मलिक ने भी अपने सुझाव दिए। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक नितिन यादव ने बताया कि यह दोनों परियोजनाएं अंबाला से आरंभ हुई है और इन परियोजनाओं ने प्रदेश के अन्य जिलों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। निगम के आयुक्त सत्येंद्र दुहन ने बताया कि ओए अंबाला के तहत 70 प्रतिशत कूड़े को गीले व सूखे कूड़े के रूप में विभाजित किया जा रहा है। 90 हजार घरों में दो-दो डस्टबीन वितरित किए जाने थे, जिनमें से 72 हजार घरों में यह डस्टबीन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कपड़ा मार्केट, हुडा सैक्टरों व अंबाला सदर के बाजारों में रात के समय सफाई करवाने के लिए 70 विशेष सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed