फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - कहा, प्रशासन कर रहा अनदेखी, हालात नहीं सुधरे तो सौंप देंगे डीसी को चाबी

- कहा, प्रशासन कर रहा अनदेखी, हालात नहीं सुधरे तो सौंप देंगे डीसी को चाबी

Fri, 10 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
- कहा, प्रशासन कर रहा अनदेखी, हालात नहीं सुधरे तो सौंप देंगे डीसी को चाबी
हालात नहीं सुधरे तो डीसी को सौंपेंगे नंदीशाला की चाबी : समिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
जिला प्रशासन द्वारा टंगैल नंदीशाला के प्रति अनदेखी के चलते नंदीशाला कमेटी खिन्न है। कमेटी सदस्यों का कहना है कि यदि यही हालात रहे तो समिति सदस्य इसकी चाबी डीसी को सौंप देंगे। कमेटी प्रधान मंदीप बोपाराय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नंदीशाला और कमेटी बनाते समय जिला प्रशासन ने हमें पूरा सहयोग देने का वायदा किया था, लेकिन अब जिला प्रशासन वायदा खिलाफी कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब तो अधिकारी नंदीशाला कमेटी के किसी सदस्य का फोन तक नहीं उठाते। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन नंदीशाला में अभी तक आवश्यकतानुसार शैड नहीं बने है।

450 पशुओं के लिए सिर्फ एक शैड
नंदीशाला में सिर्फ एक शेड ही है, जबकि 450 पशु हैं। इसके चलते पशु ठंड में खुले में ही रह रहे है। यही नहीं चारे की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि वो जिला प्रशासन को बार-बार कह कर थक चुके है, किंतु जिला प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 3 लाख रुपये जहां वे अपने पास से खर्च कर चुके हैं, वहीं लगभग तीन लाख रुपये बाजार का उधार है।
विज्ञापन


सीएम को भी लिखा लेटर
नंदीशाला समिति लगातार कर्ज के नीचे दबती जा रही है। उन्होंने बताया कि वो एक शिकायत पत्र मुख्यमंत्री के नाम लिख चुके हैं। लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने बताया कि वे लोग वीरवार को एसडीएम बराड़ा से मिलने गये थे, लेकिन वे नहीं मिले। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को समिति सदस्य डीसी अंबाला से मिलकर नंदीशाला की चाबी सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार का कहना है कि नंदीशाला कमेटी के सदस्य मिलने आए इसकी मुझे जानकारी नहीं है। नंदीशाला कमेटी सदस्य त्यागपत्र देना चाहते हैं, यह मामला भी संज्ञान में नहीं है। शुक्रवार को जाकर समिति सदस्यों से मुलाकात की जाएगी और जो भी परेशानियां हैं उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed