फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - मंदिर में सजाई झांकियां, आकर्षक लाइटों से सजाया गया मंदिर

- मंदिर में सजाई झांकियां, आकर्षक लाइटों से सजाया गया मंदिर

Tue, 05 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
- मंदिर में सजाई झांकियां, आकर्षक लाइटों से सजाया गया मंदिर
फोटो नंबर :: 08, 09
विज्ञापन

- मंदिर में सजाई झांकियां, आकर्षक लाइटों से सजाया गया मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन शिवधाम गौरीताल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान वामन जी की पावन हजूरी में माथा टेका। मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया, जबकि झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। मेला प्रारंभ की रस्म मुख्यातिथि डीएसपी बराड़ा अनिल कुमार द्वारा की गई, जबकि ज्योति प्रवज्ज्वलित विशिष्ट अतिथि भाजपा बराड़ा ब्लाक प्रधान कृष्ण राणा, युवा भाजपा नेता रविंद्र धीन, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट ज्ञान चंद अधोया, जसमेर राणा व मुलाना सरपंच नरेश चौहान ने की। मेले के दौरान मां भगवती के जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुलाना के निर्मोही म्यूजिकल गु्रप ने अपने भजनों से भक्तों को निहाल किया। मेले के दौरान हुई आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन किया। मंदिर में सजाई गई झांकियों में जहां शिव परिवार की झांकी मनमोहक रही, वहीं रामेश्वरम से लाई गई श्रीराम शिला, जो की पानी में तैर रही थी, आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह, हन्नी मलिक, साहिल वर्मा, सचिन मलिक, लवनेश, राकेश बंसल, राममूर्ति जैन, सुरेंद्र डोगरा, वरूण गुप्ता, राजीव गुप्ता (राजू), श्याम लाल नागपाल, राजीव बसंल, पदम गुप्ता, नवनीत श्यान, शिवांशु, अरिहंत, रॉकी, विनोद, अंकुर गोयल, विजय, नगेंद्र राणा, प्रवीण सैनी, विजय शर्मा, धर्मपाल, राजेश, जोगिंद्र मनोचा, मिनं्ू जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed