फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   800 cleanliness fighters honored by giving testimonials

800 स्वच्छता सेनानियों को प्रशंसापत्र देकर किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
800 cleanliness fighters honored by giving testimonials
अंबाला शहर के पंचायत भवन आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता सेनानियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित - फोटो : Ambala
स्वच्छ भारत मिशन 2021 के तहत अंबाला को स्वच्छ बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले 800 स्वच्छता सेनानियों को विधायक असीम गोयल ने सम्मानित किया। इसको लेकर मंगलवार को पंचायत भवन में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने स्वच्छता श्रेणी में अंबाला को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी। उन्होंने स्वच्छता सेनानियों से आह्वान किया कि वे इसी प्रकार कार्य करते हुए अंबाला को रैंकिंग में अव्वल स्थान पर लाने का काम करें। इस दौरान विधायक ने मेरा अंबाला द बेस्ट के नाम भी अभियान का आरंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि अंबाला पर लगे लगभग 55 साल पुराने गंदे शहर के दाग को मिटा दिया है। कभी अंबाला एशिया के सबसे गंदे शहरों में शामिल था, मगर अब यह दाग धुल गया है। उन्होंने कहा कि पूरे समाज को एकजुट होकर मेरा अंबाला द बेस्ट अभियान को सफल बनाना है। इस दौरान मिशन 2022 स्वच्छता श्रेणी के तहत भी रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत वेस्ट मैनेजमेंट, पार्कों के रख-रखाव व जहां पर कूड़ा-कर्कट के लिए स्थान चिह्नित हैं, वहां से उसे उठाने की समुचित व्यवस्था करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed