फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   795 Asha workers from across the district left for Lalkar Rally Karnal.

Ambala News: जिले भर से 795 आशा वर्कर्स ललकार रैली करनाल के लिए हुई रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
795 Asha workers from across the district left for Lalkar Rally Karnal.
अंबाला सिटी। बीते 63 दिनों से हड़ताल पर चल रही आशा वर्करों ने रविवार को आशा वर्कर्स यूनियन एवं सीटू के संयुक्त तत्वाधान में करनाल में आयोजित होने वाली ललकार रैली में भाग लिया। इस मौके पर आशा वर्कर्स यूनियन की प्रधान कविता व सचिव सर्वजीत कौर ने बताया कि करनाल में होने वाले इस राज्यस्तरीय आंदोलन को लेकर बीते 10 दिनों से जिले भर की सभी आशा वर्कर्स अपने सेंटरों के मुताबिक तैयारियां कर रही थी, जिले में कुल 808 आशा वर्कर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

इस महा आंदोलन में अंबाला जिले की 795 आशा वर्कर्स करनाल पहुंची थी। इसमें अंबाला कैंट, बराड़ा, मुलाना, शहजादपुर में भी आशा वर्करों के लिए रवानगी स्टेशन नियुक्त किए गए थे। , जहां पर जिले की सभी वर्कर अपनी सुविधाओं अनुसार पहुंची और करनाल की ललकार रैली में शामिल हुई। प्रधान कविता ने बताया कि ललकार रैली में एक सबसे बड़ा अहम फैसला लिया गया। कि आगामी 18 अक्तूबर हरियाण प्रदेश के सभी मंत्रियों का घेराव 24 घंटे के लिए किया जाएगा, जिसके लिए जल्द ही जिले स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। आशा वर्कर्स यूनियन सचिव सर्वजीत कौर ने बताया कि बीते 29 सितंबर को सरकार प्रतिनिधि मंडल से आशा वर्कर्स की मांगों के लिए एक मीटिंग की गई थी, जिसमें कोई निर्णय सरकार की ओर से नहीं दिया था, वहीं इस मामले में चर्चा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था, दोबारा से इस मामले चर्चा करने के लिए नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन




कोट्स
सीटू यूनियन नेता सतीश कुमार सेठी ने बताया कि 29 सितंबर को सरकार के प्रधान सचिव ने बैठक एक सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी आशा वर्कर्स की मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। रविवार को करनाल में आयोजित ललकार रैली में यूनियन के राज्य प्रधान सुरेखा ने एलान किया कि यदि सरकार आशा वर्कर्स की मांगों पर 18 अक्तूबर से पहले कोई ठोस संज्ञान नहीं लेगी, तो आगामी 18 अक्तूबर को प्रदेश के सभी मंत्रियों के निवास का 24 घंटे के लिए घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed