Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   76% of the work on four major projects is complete.

Ambala News: चार प्रमुख परियोजनाओं का कार्य 76 फीसदी पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
76% of the work on four major projects is complete.
अंबाला शामली परियोजना। आर्काइव
अंबाला। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जुड़े प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। क्षेत्र की चार प्रमुख बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, जिसका लगभग 76 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक इन चारों परियोजनाओं का काम पूरा हो जाएगा और लोगों को हाईवे की सौगात मिल जाएगी। इन परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण अंबाला रिंग रोड और अंबाला-शामली परियोजना शामिल हैं। इन दोनों हाईवे के चालू होने से न सिर्फ वाहन चालकों का समय बचेगा, बल्कि अंबाला और आसपास के जिलों को ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं की राह इतनी आसान नहीं थी। शुरुआती चरण में इन्हें पूरा करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे पहले निर्माण कार्य के लिए मिट्टी की उपलब्धता को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। इसके बाद, रास्ता न देने के आरोप लगाते हुए किसानों ने भी लंबा विरोध प्रदर्शन किया। इस वजह से कई महीनों तक काम पूरी तरह ठप रहा और परियोजनाओं की रफ्तार सुस्त पड़ गई। अब इन परियोजनाओं को इसी साल पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा किसानों से बातचीत कर गतिरोध को समय रहते सुलझा लिया गया। मिट्टी की किल्लत दूर होने और किसानों का विरोध खत्म होने के बाद अब निर्माण कार्य ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दिन-रात चल रहे काम की बदौलत करीब 80 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए 20 प्रतिशत काम को भी तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि साल के अंत तक इन रूट्स पर वाहनों का फर्राटा भरना शुरू हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed