{"_id":"605e41d18ebc3ee65001ccfb","slug":"74-year-old-woman-died-from-coron-found-105-new-case-ambala-news-knl6543968","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, 105 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, 105 नए केस मिले
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को सेक्टर-7 निवासी बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा 105 नए केस मिले हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हजार 485 हो गई है। इसमें से अभी तक 12 हजार 502 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं। इसमें शुक्रवार को ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 है। ये जानकारी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि जिस महिला की मृत्यु हुई है उसे शुगर और हाइपरटेंशन की बीमारी थी। कोरोना के जो नए संक्रमित मिले हैं उनमें से 36 अंबाला सिटी, 12 अंबाला कैंट, 3 शहजादपुर, 19 मुलाना, 9 बराड़ा, 3 नारायणगढ़ और 23 चौड़मस्तपुर के हैं। डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया लगातार बढ़ रहे केसों के बावजूद लोग कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने को तैयार नहीं हैं। लोगों को बिना मास्क और सैनिटाइजर के ही दुकानों, बाजारों में ग्राहक से लेकर दुकानदार तक घूमते और काम करते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मिले कुल 105 केस के बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 826 हो गई है।
------------------