फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   7340 new voters can spoil the equation in Lok Sabha elections

Ambala News: लोकसभा चुनाव में 7340 नए मतदाता बिगाड़ सकते हैं समीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
7340 new voters can spoil the equation in Lok Sabha elections
अंबाला शहर चुनाव कार्यालय। संवाद
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। इधर प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है तो वहीं चुनाव कार्यालय भी तैयारियां पूरी कर बैठा है। 16 अप्रैल से आचार संहिता लागू कि गई थी।
विज्ञापन

इसमें विभाग द्वारा नए मतदाताओं से अपने कार्ड बनवाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके बाद अब विभाग ने 7340 मतदाताओं के नए कार्ड जारी किए हैं। यह नए वोटर किसी भी पार्टी का गणित बिगाड़ सकती हैं। जिनमें नारायणगढ़ से 1560, अंबाला छावनी से 2149, अंबाला शहर से 2020 और मुलाना से 1611 नए मतदाताओं के आवेदन मंजूर हुए है। जिसके बाद अब जिला अंबाला में मतदाताओं की संख्या 7340 बढ़ गई है। अब जिला अंबाला में कुल मतदाता आठ लाख 67 हजार 808 थे अब बढ़कर इनकी संख्या आठ लाख 75 हजार 148 हो गई है। जो लोकसभा चुनावों में अपना मतदान करेंगे। गौरतलब है कि आचार संहिता के चलते सिर्फ नए मतदाता पहचान पत्रों के लिए ही आवेदन किया जा सकता है। जिसके तहत आठ हजार से अधिक आवेदन आए थे।
विज्ञापन

कहां पर कितने बढ़े नए मतदाता
स्थान पहले अब
नारायणगढ़ 191280 192840
अंबाला छावनी 198953 201102
अंबाला शहर 256279 258299
मुलाना 221296 222907
वर्जन
आचार संहिता के दौरान सिर्फ नए वोट के आवेदन मांगे गए थे, जितने भी नए मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र बनाए हैं। वे सभी आने वाले चुनावों में वोट दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार, चुनाव तहसीलदार, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed