फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   73 lakh fraud in the name of selling land

Ambala News: जमीन बेचने के नाम पर 73 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
73 lakh fraud in the name of selling land
- बैंक का लोन भरवाकर दूसरे को बेच दी भूमि, कंपनी के निदेशक सहित तीन नामजद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मस्तपुर गांव में 28 कनाल जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर सिटी के सेक्टर-10 निवासी विवेक सिंगला, अवतार व कर्मजीत कौर से 73 लाख की धोखाधड़ी की गई है। यह आरोप करुणा निधान एग्रोटेक के डायरेक्टर सहित तीन सदस्यों पर लगे हैं।
आरोपियों ने पहले पीड़ितों से जमीन का बयाना कर झांसे में लिया। फिर बैंक का बकाया लोन भी पीड़ितों के पैसों से भरवा दिया। इसके बाद अनुबंध की शर्तों को दरकिनार करते हुए गुपचुप जमीन किसी तीसरे पक्ष को बेच दी। नग्गल थाना पुलिस ने अपराध शाखा की जांच के बाद एग्रोटेक के डायरेक्टर आशू गंभीर, वनीता गंभीर व रेनू पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


50 लाख से उतारा लोन तो 23 लाख अतिरिक्त लिए
सिटी निवासी विवेक सिंगला, मोहाली निवासी अवतार सिंह व कर्मजीत कौर ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया था कि वर्ष 2024 में आरोपी करुणा निधान एग्रोटेक के डायरेक्टर आशू गंभीर, वनीता गंभीर व रेनू ने उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने गांव मस्तपुर स्थित करीब 28 कनाल जमीन बेचने का सौदा तय किया। इस जमीन पर बैंक का कर्ज था। झांसे में लेने के बाद आरोपियों ने सौदा होने के बाद 50 लाख रुपये सीधे पंजाब नेशनल बैंक के लोन खाते में ट्रांसफर करवाए व 23 लाख रुपये अतिरिक्त लिए। कुल 73 लाख रुपये देने के बाद तय हुआ था कि बैंक से एनओसी मिलते ही रजिस्ट्री के नाम कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में केस होने के बावजूद बेची जमीन
आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। शक होने पर कोर्ट में केस भी दायर किया, जो अभी विचाराधीन है। इस बीच 19 जनवरी 2026 को उन्हें पता चला कि राजस्व रिकॉर्ड से बैंक लोन की एंट्री हट गई है। छानबीन करने पर खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मिलीभगत कर 29 जनवरी 2026 को यह जमीन कुरुक्षेत्र निवासी कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम कर दी। आरोपियों की मंशा शुरू से ही धोखाधड़ी की थी। उन्होंने अपनी जमीन का बैंक लोन चुकाने के लिए पीड़ितों को जाल में फंसाया और जैसे ही पीड़ितों के पैसों से बैंक का कर्ज उतर गया, उन्होंने जमीन किसी और को बेचकर 73 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed