{"_id":"6684847f8c66322a29026364","slug":"73-complaints-received-in-the-camp-52-resolved-ambala-news-c-36-1-amb1002-125518-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिविर में मिली 73 शिकायतें, 52 हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिविर में मिली 73 शिकायतें, 52 हल
विज्ञापन
समाधान शिविर में समस्या सुनते उपायुक्त डॉ शालीन।
अंबाला सिटी। डीसी कोर्ट रूम में मंगलवार को डीसी डाॅ शालीन की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। डीसी ने समाधान शिविर मे आएं लोगों की समस्याओं को ध्यान को सुना और ज्यादातर लोगों की समस्याओं को मौक पर ही समाधान करवाया। जिला में जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 52 शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया और शेष शिकायतों को जल्द निपटान हेतू संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। समाधान शिविर में आए मोती नगर निवासी रविन्द्र सिंह तथा उनकी धर्मपत्नि कैलाश कौर ने बताया कि उन्हें समाधान शिविर के बारे अपने पड़ोसी से जानकारी मिली तथा वे अपनी वृद्धवस्था पेंशन लगवाने को लेकर समाधान शिविर में आए थे। दोनों की वृद्धवस्था पेंशन लगवाने के निर्देश देकर हमारी समस्या का समाधान करवाया। नन्यौला से आए सुखबीर सिंह ने समाधान शिविर में राशन कार्ड से संबंधित अपनी समस्या को रखा। उनकी समस्या का शिविर में समाधान होने पर उन्होंने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
-- -- -- -- -- -- -- बस श्रम विषय पर डीसी ने की समीक्षा
अंबाला सिटी। डीसी डाॅ. शालीन की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय में बाल श्रम विषय पर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी से बाल श्रम के तहत जो गतिविधियां एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं, उसकी जानकारी हासिल की। उन्होंने बाल श्रम विषय के तहत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। संवाद
बीएलओ को घर-घर सर्वे के निर्देश
अंबाला सिटी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी डीसी डाॅ. शालीन ने मंगलवार को पंचायत भवन अंबाला शहर के सभागार में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हाउस टू हाउस सर्वे और बूथ रेजनलाइजेशन को लेकर जिलें के बूथ सुपरवाइजरों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ शालीन ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सहुलियत को लेकर जिले में बीएलओज द्वारा मतदाताओं की नये वोट बनाने व मतदाता सूची मे आई त्रुटि को ठीक करने व एएसडी वोटर को मतदाता सूची से हटाने के लिए घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।