{"_id":"5c40d864bdec2273a25624fe","slug":"71547753572-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्वाइन फ्लू ने पसारे पैर, छह नए मरीज मिले, चार की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्वाइन फ्लू ने पसारे पैर, छह नए मरीज मिले, चार की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वीरवार को छह नए मरीज सामने आए हैं। ये मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। वहीं शहर नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में सफाई व्यवस्था न होने के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
शहर की गीता नगरी कॉलोनी निवासी प्रमोद बंसल (62), पत्नी शशि बंसल (60), बेटा प्रशांत बंसल (32), पोती नंदनी बंसल (12), पोता निकुंज (7) व ड्राइवर रवि (30) करीब पांच दिन से जुकाम व सांस लेने में दिक्कत के चलते बीमार चल रहे थे। सभी को शहर के दो प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। प्रमोद बंसल ने बताया कि पोते निकुंज को बुधवार रात व पत्नी शशि को वीरवार सुबह शहर के ईश्वर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अन्य सभी को चार दिन पूर्व ही बालाजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। बालाजी अस्पताल के डॉ. प्रवीण गुप्ता ने बताया कि यहां भर्ती चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। सैंपल लेकर लैब में जांच कराई गई थी। ईश्वर अस्पताल के डॉ. नरेश जिंदल के मुताबिक शशि व निकुंज के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गये हैं। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।
--------------
तीन मरीजों में पहले हो चुकी पुष्टि, एक की मौत
अंबाला के सेक्टर-1 निवासी राजेश, रजत व संगीता को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां संगीता की मंगलवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
------------
आइसोलेशन वार्ड में फर्श पर धब्बे व मिला काकरेच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी, पीएचसी में अलग से आइसोलेशन वार्ड की सुविधा दी गई है। जहां पर स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीजों को रखा जा सकता है, लेकिन अभी अंबाला सिटी के सीएचसी व पीएचसी में ऐसा कोई भी केस नहीं आया है। वहीं शहर नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां का जायजा लेने पर दीवार व फर्श पर धब्बे व मृत काकरेच मिला। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में वार्ड तो बना दिया गया है, लेकिन साफ सफाई में हीलाहवाली की जा रही है।
-------------
10 सदस्यीय टीम का किया गठन
सीएमओ संत लाल वर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए जिले में 10 सदस्यीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई है। इसमें डॉक्टर व स्टाफ सदस्य हैं। बता दें कि जो डॉक्टर स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच के लिए नियुक्त किए जाते हैं उन्हें भी पहले स्वाइन फ्लू वेक्सीनेशन संबंधी इंजेक्शन लगाना पड़ता है, लेकिन शहर व छावनी नागरिक अस्पताल में अब तक यह इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। सीएमओ ने बताया कि हर बार स्वाइन फ्लू का वायरस चेंज होता है और इस संबंध में एक इंजेक्शन तैयार होने में छह माह का समय लगता है। जब तक इस वायरस का इंजेक्शन तैयार होगा, तब तक यह वायरस जा चुका होगा और जब स्वाइन फ्लू का अगला वायरस आएगा तो उसमें कुछ एंटीजैनिक चेंज होगा, जिसके लिए अलग से इंजेक्शन तैयार करना होगा।
----------------
वर्जन :::::
स्वाइन फ्लू को गंभीरता से लेते हुए जिले में अलर्ट जारी कर दिया है और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आदेश दे दिए गए हैं कि वह लोगों को घर-घर जाकर उन्हें इसके बारे में जागरूक करें। आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
-संत लाल वर्मा, सीएमओ, अंबाला
--------------
चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। सैंपल लेकर लैब में जांच कराई गई थी।
-प्रवीण गुप्ता, बालाजी अस्पताल
-------------
शशि बंसल व निकुंज बंसल के सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेजे गये हैं।
-नरेश जिंदल, ईश्वर अस्पताल