फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पेड़ काटने काटने का विवाद, स्कूल पर जड़ा ताला

पेड़ काटने काटने का विवाद, स्कूल पर जड़ा ताला

Fri, 14 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
पेड़ काटने काटने का विवाद, स्कूल पर जड़ा ताला
पेड़ काटने का विवाद, स्कूल पर जड़ा ताला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। घेलड़ी गांव से सरकारी स्कूल इंचार्ज द्वारा पेड़ काट कर बेचने के आरोप में ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया, जिसमें बच्चे व स्टाफ कैद हो गए। स्कूल पर करीब दो घंटे ताला लगा रहा। गांव के रहने वाले मिड-डे मील वर्कर व उसके पति अमरनाथ, भजनो देवी व मोंटी कुमार की अध्यक्षता में ताला जड़ा गया जिसकी जानकारी एसडीएम बराड़ा को दी गई। इसके बाद बराड़ा स्कूल के प्रिंसिपल राजबीर ने मौके पर पहुंचकर कहा कि कल कुछ लोग बीईओ के कार्यालय में आ जाएं, वहां बैठकर समस्या का निराकरण किया जाएगा। प्रदर्शन में मिड-डे मील ब्लाक प्रधान ममतेश चौहान व उसके पति शामिल रहे। प्रदर्शन करने वालों ने बीईओ राम प्रकाश मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए स्कूल स्टाफ बदले जाने की मांग की।
घेलड़ी गांव की रहने वाली हरभजन कौर जो इसी स्कूल में सफाई कर्मचारी लगने की मांग कर रही है, ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि स्कूल इंचार्ज मनफूल ने स्कूल परिसर से सफेदा के पेड़ काट कर बेच दिए हैं। सीएम विंडो की शिकायत के बाद बीईओ ने इसकी जांच करनी थी। प्रदर्शन करने वाले अमरनाथ, दलविंद्र कुमार, मोंटी कुमार, अक्षय राणा, राजेश व हरीश कुमार ने आरोप लगाया कि जिस दिन बीईओ राम प्रकाश ने स्कूल में आना था उस दिन से एक दिन पहले ही स्कूल में आकर शिकायत की जांच कर ली। लोगों ने बताया कि शिकायत करने वालों को मौके पर बुलाया ही नहीं गया। जब लोगों ने बीईओ से इस बार पूछा तो वे बोले कि जांच कर ली है। आप लोग शिकायतकर्ता को मेरे पास ले आना। इस बात ग्रामीणों ने रोष जताया। बाद में बीईओ ने कहा कि वह वीरवार को स्कूल में आकर जांच करेंगे। लेकिन वह वीरवार को स्कूल नहीं आए। गुस्साए लोगों ने स्कूल का ताला जड़ दिया। स्कूल स्टाफ ने बताया कि मिड-डे मील ब्लाक प्रधान ममतेश चौहान व स्टाफ के बीच अक्सर तनाव होता रहता है। दोनों पक्ष अपनी बात बड़ी करने पर तुले रहते हैं। गांव के लोगों ने बताया कि अगर यहां का स्टाफ बदल दिया जाए तो आपसी विवाद खत्म हो सकता है।
विज्ञापन

-------
पंचायत द्वारा बोली कर कटवाए गए हैं पेड़
स्कूल में करीब 47 पेड़ सफेदा के थे, जिनको डीसी के आदेश पर ग्राम पंचायत द्वारा बोली कर कटवाए गए हैं। इसमें मेरा कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में पंचायत से बात कर लें। रही बात भजनो देवी की तो वह दबाव बनाकर स्कूल में स्वीपर लगना चाहती है। उसको लगाने में सक्षम नहीं हूं। इस मामले को शिक्षा विभाग जानता है। मेरे मना करने पर भी भजनो देवी ने मेरी शिकायत की है, जो निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मैंने अभी इसकी जांच नहीं की है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं। इसकी जांच के बाद भी बता पाऊंगा।
-राम प्रकाश, बीईओ, बराड़ा।
-----------
स्कूल पंचायत के अधीन आता है 2017 में डीसी के आदेश पर बोली हुई थी। कुल पेड़ 47 थे। वन विभाग द्वारा इनकी कीमत 33 हजार 401 रुपये लगी थी। यह पैसा पंचायत खाते में ही जाना था, क्योंकि स्कूल ही पंचायत का है। पेड़ भी पंचायती जमीन में लगे हुए थे।
-प्रवीण कुमार, सरपंच, घेलड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed